Articles by "मुजफ्फरपुर"
Showing posts with label मुजफ्फरपुर. Show all posts
Hindi News: P News Top हिन्दी न्यूज़ website ; Top Breaking headlines on Politics, India News, Bollywood,Cricket & Sports
रेस 3 फेम अभिनेता शिव आर्यन मुजफ्फरपुर के चमकी बुखार पीडि़तों की मदद को आये आगे

इंसेफ्लाइटिस यानी चमकी बुखार से सौ से अधिक बच्‍चों की मौत ने बिहार और मुजफ्फरपुर को गहरा जख्‍म दिया है। ऐसे में जब बिहार से आने वाले रेस 3 फेम अभिनेता शिव आर्यन भी बेहद प्रभावित हुए और इस बीमारी से पीडित लोगों की मदद से खुद को रोक नहीं सके। उन्‍होंने मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार से पीडि़त बच्‍चों  के लिए मदद को भी अपना हाथ बढ़ाया है। उन्होंने मुजफ्फरपुर में राहत बचाव टीम भेजी। उन्‍होंने पीडि़तों के बीच ग्‍लूकोज, प्रोटीन, थर्मा मीटर, टावेल, इलेक्‍ट्रॉल पाउडर, पारासिटामोल, कालपोल आदि मेडिसीन भी भेजा और लोगों से जागरूक रहने की अपील की।

बता दें कि शिव आर्यन मूल रुप से बिहार के रहने वाले हैं और बॉलीवुड में अभिनेता के रूप में वे उभरे हैं। इन्होंने हिन्दी सिनेमा के बड़े स्टार अमिताभ बच्चन, सलमान खान, साउथ के रजनीकांत जैसे नामचीन हस्तिायों के साथ काम किया है और कर रहें हैं। राजकुमार संतोषी की आने वाली फिल्म ‘बैड बॉय’ में प्रमुख किरदार में दिखेंगे। शिव आर्यन जितने बेहतर अभिनेता हैं उससे कहीं ज्यादा नरम दिल इंसान भी। इनका दिल सदैव मानवता के लिए धड़कता रहता है। ये अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा मुंबई में वृद्धा आश्रम के लिए दे देते हैं।

बताते चलें कि बिहारी ब्‍वॉय शिव आर्यन के पास हिंदी और साउथ की कई फिल्‍म हैं। इनमें एक में साउथ के महानायक रजनीकांत के साथ स्‍क्रीन शेयर करने वाले हैं। शिव की इस फिल्‍म का नाम ‘दरबार है, जिसे ए आर मुरगुदास डायरेक्‍टर कर रहे हैं। इस फिल्‍म में साउथ की बेहतरीन अदाकारा नयनतारा, मशहूर अभिनेता प्रकाश राज और नवोदीता थॉमस भी इस फिल्‍म में हैं। इस फिल्म का पहला पोस्टर भी जारी कर दिया गया है। इसके अलावा, शिव आर्यन डायरेक्‍टर एस जे सूर्या की भी एक तमिल फिल्‍म कर रहे हैं और इस फिल्‍म में सदी के महानायक अमिताभ बच्‍चन भी होंगे। अब तो उनके पास साउथ से भी कई फिल्‍मों के ऑफर हैं। शिव आर्यन के खाते में दबंग 3 के अलावा वे आशुतोषि गोवारिकर की भी एक फिल्‍म है।
Hindi News: P News Top हिन्दी न्यूज़ website ; Top Breaking headlines on Politics, India News, Bollywood,Cricket & Sports

SKMCH में बच्चों का इलाज कर रहे डॉक्टर निलंबित,
इलाज में लापरवाही का आरोप


मुज़फ़्फ़रपुर से राहुल कुमार की रिपोर्ट


मुज़फ़्फ़रपुर के श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज को पहुंचे पटना पीएमसीएच के शिशु विभाग के सीनियर डॉक्टर रेजिडेंट डॉ भीमसेन को किया गया है निलंबित।राज्य स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव ने भीम सेन को तत्काल ही निलंबित किया है। बता दें कि मुज़फ़्फ़रपुर के एसकेएमसीएच में AES के पीड़ित बच्चों के इलाज के दौरान लापरवाही का लगाया आरोप लगाया गया था जिसके बाद किया गया है करवाई।वहीं अब तक सिर्फ मुजफ्फरपुर में मरने वाले बच्चों की संख्या सरकारी आंकड़ों के अनुसार तकरीबन 129 पहुंच गई है, हालांकि अब मॉनसून की बारिश शुरू होने के साथ ही बीमारी के प्रकोप में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Hindi News: P News Top हिन्दी न्यूज़ website ; Top Breaking headlines on Politics, India News, Bollywood,Cricket & Sports



मोतीपुर से सुधीर कुमार की रिपोर्ट


 मोतीपुर ( मुजफ्फरपुर ): मोतीपुर पुलिस के साथ विगत तीन दिनों पूर्व बाथना गाँव के समीप अपराधियों की हुई मुठभेड़ मामले में गिरफतार चार अपराधियों को पुलिस ने मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. पुलिस में गिरफतार अपराधियों के पास से तीन देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, मोबाइल फ़ोन और बाइक को भी जप्त किया है. इन लोगों ने मोतिहारी, मुज़फ़्फ़रपुर जिला के कई थानों में आपराधिक वारदात को अंजाम देने में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है. कम उम्र के ये शातिर अपराधी कैसे चुटकियों में घटना को अंजाम देकर निकल जाते हैं इसके बारे में पुलिस को बताया है. थानाध्यक्ष कुमार अमिताभ के बयान पर उक्त मामले के मामला भी दर्ज किया गया है. जिन लोगों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है उसमें बरुराज थाना क्षेत्र के सिसवां निवासी अहमद रेजा, कथैया थाना के नवलपुर मुशहरी निवासी विकास कुमार, कुड़िया निवासी अनिल कुमार सिंह और जसौली निवासी रत्नेश कुमार पांडेय शामिल हैं. इन सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजे जाने के बाद पुलिस अब इनके बताए गए साथियों की गिरफतारी के अभियान में जुट गई है. पुलिस को विशुनपुरा के मनीष पाठक और पुलिस पर गोली चलानेवाले युवक की तलाश है. मामले के पुलिस ने इन दोनों कप भी आरोपी बनाया है.थानाध्यक्ष कुमार अमिताभ ने बताया कि जेल भेजे गए अपराधियों में चकिया में दो, मेहसी में तीन, केसरिया थाना क्षेत्र में एक और बरुराज में हुए दो लूट कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है. पुलिस के अनुसार कम उम्र के ये शातिर अपराध की घटना को चुटकियों में अंजाम देने में माहिर है. इनकी गिरफतारी के मोतिहारी और मुज़फ़्फ़रपुर पुलिस ने राहत की सांस ली है. जानकारी हो कि 28 दिसम्बर को वाहन चेकिंग के दौरान मोतीपुर के बाथना में पुलिस और बाइक सवार अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. तब पुलिस ने एक को गिरफतार कर लिया था जबकि दूसरा पुलिस पर गोली चलाते भागने में कामयाब रहा था.
Hindi News: P News Top हिन्दी न्यूज़ website ; Top Breaking headlines on Politics, India News, Bollywood,Cricket & Sports




मोतीपुर से सुधीर कुमार की रिपोर्ट


 मोतीपुर ( मुजफ्फरपुर ): मोतीपुर के महिमा गोपिनाथपुर निवासी बाबूलाल साह की सड़क हादसे में हुई मौत के बाद शव के साथ एन एच 28 को जाम कर मुआवजा की मांग कर रहे लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है. दरोगा देवेंद्र शर्मा के बयान पर दर्ज किए गए प्राथमिकी में 8 लोगों को नामजद और 100 अज्ञात को आरोपी बनाया गया है. सड़क जाम करते गिरफतार तीन लोगों को पुलिस ने मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. जिन लोगों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है उसमें हिंदुस्तान सम्पूर्ण आजाद पार्टी के दलित प्रकोष्ठ के प्रखंड महासचिव माधोपुर निवासी श्यामदेव राम, महिमा गोपिनाथपुर निवासी रौशन कुमार और पूर्वी चंपारण जिला के केसरिया थाना के त्रिलोकवा नीवसी उत्तिम साह शामिल है. यहां बताते चलें कि 30 दिसम्बर को सरैया में एक स्कार्पियो की ठोकर से बाइक सवार बाबूलाल साह की मौके पर ही मौत हो गई थी. जबकि उसका भाई मोहन साह जख्मी हो गया था. मोहन अब भी अस्पताल में जीवन और मौत से जूझ रहा है. सोमवार को जैसे ही बाबूलाल साह का शव पोस्टमार्टम के बाद गाँव पहुचा लोग आक्रोशित हो गए. मुआवजे की मांग को लेकर लोगों ने शव के साथ काली मंदिर के समीप एन एच कप जाम कर दिया. जाम हटाने पहुची पुलिस को लोगों पर लाठी चार्ज करना पड़ा था. जिसमे कई ग्रामीण सहित पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए थे. थानाध्यक्ष कुमार अमिताभ में सभी को जेल भेजे जाने की पुष्टि किया है.
Hindi News: P News Top हिन्दी न्यूज़ website ; Top Breaking headlines on Politics, India News, Bollywood,Cricket & Sports




मोतीपुर से सुधीर कुमार की रिपोर्ट


 मोतीपुर ( मुजफ्फरपुर ): मोतीपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव के समीप  सोमवार को एनएच 28 पर सड़क दुर्घटना मृत महिला धनवंती देवी के शव पोस्टमाटम होकर गांव पहुचते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतिका के परिजन के मुआवजे की मांग को लेकर शव को पुरानी बाजार पेट्रॉल पम्प के समीप एनएच 28 पर रखकर सड़क जाम कर दिया। दोनो तरफ से गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई। जाम की सूचना पाकर मौके पर शसस्त्र बल के साथ पहुची पुलिस जाम को तोड़वाने का प्रयास किया। किन्तु आक्रोशितों ने उनकी एक न सुनी। आक्रोशित जाम स्थल पर वरीय पदाधिकारी को बुलाने को लेकर डटे रहे। इस घटना से तकरीबन दो घण्टे तक गाड़ियों का आवा गमन बाधित रहा। वही अंचलाधिकारी कुमार भास्कर एंव मुखिया जगरनाथ राय के समझाने बुझाने के बाद आक्रोशित लोग शांत हो सके। मृतिका के परिजन को तत्काल मुआवजा मुहैया कराने  का आश्वासन दिया गया। वही मुखिया  ने मृतिका के परिजन को कबीर अंत्योष्टि मद से 3 हजार रुपये दिया । इसके बाद ग्रामीण एंव परिजन  सड़क से शव को लेजाकर अंतिम संस्कार कर दिया।
Hindi News: P News Top हिन्दी न्यूज़ website ; Top Breaking headlines on Politics, India News, Bollywood,Cricket & Sports
सक्रिय ,संघर्षिल, ईमानदार एवं अनुशाषित छात्रों का संगठन बनाकर शिक्षा व्यवस्था में फैले अराजकता के खिलाफ सड़क पर उतरेगी छात्र राजद

मुज़फ़्फ़रपुर से राहुल कुमार की रिपोर्ट

छात्र राष्ट्रीय जनता दल मुजफ्फरपुर के जिला अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय जुरनछपरा में एक दिवसीय कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया छात्र राष्ट्रीय जनता दल के जिला कमेटी एवं प्रखंड कमेटी के प्रभाव से भंग करने के उपरांत यह पहली बैठक थी ।
विश्विद्यालय में हो रहे छात्र संघ के चुनाव में मजबूत प्रत्याशी को उतारने पर भी जोर दिया गया ।इस कार्यक्रम में उपस्थित छात्र राजद के प्रदेश प्रधान महासचिव चंदन यादव ने कहा कि नए सिरे से संगठन को बनाकर विश्वविद्यालय में फैली अराजकता के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा ।
वही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे छात्र राजद मुजफ्फरपुर के जिला अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र राजद का जिला कमेटी एवं प्रखंड कमेटी को भंग कर दिया गया है पुनः नए सिरे से ईमानदार ,सक्रिय ,संघर्षशील एवं अनुशासित छात्रों को संगठन में जगह देकर एक मजबूत संगठन बनाकर विश्विद्यालय में होने वाले चुनाव में मजबूत प्रत्याशी को उतरेंगे तथा पिछले चुनाव में हुए गलतियों के समीक्षा कर लिया है और सभी पैनल अब जीतेंगे साथ ही साथ जिले की शिक्षा व्यवस्था ,चिकित्सा में फैले अराजकता एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़क पर उतरकर लड़ाई लड़ेंगे तथा आंदोलन करेंगे कमेटी का विस्तार की सूची इसी सप्ताह में घोषणा कर दी जाएगी कार्यक्रम में उपस्थित जिला महासचिव धीरज यादव , संजय कुमार ,पवन कुमार, दीपक कुमार ,बिट्टू कुमार,आदित्य कुमार, नीरज कुमार ,एल डी यादव, सोनू कुमार, गुड्डू कुमार, मोहम्मद सेराज ,मोहम्मद अहसान, शंभू कुमार ,अमरेंद्र राज, अभिनव राज, मोहम्मद शमी ,सहित कई दर्जन छात्र उपस्थित थे।
Hindi News: P News Top हिन्दी न्यूज़ website ; Top Breaking headlines on Politics, India News, Bollywood,Cricket & Sports


मोतीपुर से राहुल कुमार के साथ सूधीर कुमार की रिपोर्ट

मोतीपुर ( मुजफ्फरपुर ): मोतीपुर थाना क्षेत्र के कुशाहीँ गांव स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर पुस्तकालय भवन परिसर में  गुरुवार बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रंद्धाजलि दी। इस अवसर पर बोलते हुए समाजिक कार्यकर्ता संजय पासवान ने कहा कि बाबा साहेब ने सभी वर्ग के लोगो को एक सूत्र में पिरोने का काम किया है। सविंधान निर्माण कर देश के नींव को मजबूत किया। भारत को गणराज्य बनाया। ऐसे महान व्यक्तित्व के अधूरे सपना को पूरा करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मौके पर संजय पासवान के अलावे बालेश्वर पासवान, शत्रुघ्न पासवान, रविंद्र पासवान, राजेश रंजन, अनिल पासवान, गणेश पासवान, चंदेश्वर राम, भोला पासवान, रामलगन राम, मुन्ना राम, शिवनाथ पासवान उपस्थित थे।
Hindi News: P News Top हिन्दी न्यूज़ website ; Top Breaking headlines on Politics, India News, Bollywood,Cricket & Sports

मोतीपुर से राहुल कुमार के साथ सुधीर कुमार की रिपोर्ट


मोतीपुर ( मुजफ्फरपुर ): नौकरी के नाम पर ठगी करनेवाले गिरोह मोतीपुर में सक्रिय है। गिरोह में कई शिक्षक भी शामिल बताए जा रहे हैं। इस गिरोह ने मोतीपुर थाना क्षेत्र के मोरसंडी निवासी बेरोजगार युवक अखिलेश कुमार से टी ई टी प्रमाणपत्र के आधार पर शिक्षक की नौकरी दिलाने का झांसा देकर 2 लाख 5 हजार रुपये की ठगी कर ली। चार वर्ष बाद भी जब नौकरी नही हुई तो अखिलेश कुमार ने मोतीपुर थाना में अहिकायत दर्ज कराया है। मामले में गायघाट प्रखंड़ में पदस्थापित शिक्षक मोतीपुर के मोरसंडी निवासी मनोज कुमार को मुख्य आरोपी बनाया है। साथ ही अन्यत्र पदस्थापित रणधीर कुमार उर्फ वांशु और उमेश राय को भी आरोपी बनाया है। पुलिस लिखित शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है। आवेदन में कहा गया है कि उसके ग्रामीण मनोज कुमार जो गायघाट प्रखंड में शिक्षक केपद पर कार्यरत है, उसने वर्ष 2014 में टी ई टी उतीर्णता के आधार पर नौकरी दिलाने की बात कही। इसके एवज के 2 लाख 5 हजार रुपया ले लिया। चार वर्ष बाद भी नौकरी नही हुई तो उससे अखिलेश ने पैसे वापस मांगे। अखिलेश का आरोप है कि मनोज में रणधीर कुमार वांशु और उमेश राय से बात करने को कहा। पैसा माँगने के दबाब पर उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। कहा गया है कि दबाब पर मनोज ने 10 हजार और  रणधीर ने 25 हजार रुपया वापस किया है। बाकी राशि अबतक नही दिया है। अखिलेश ने मोतीपुर पुलिस से पैसे वापस दिलाने और जान माल के सुरक्षा की मांग किया है। थानाध्ययक्ष कुमार अमिताभ ने बताया कि मामले में आवेदन के आलोक में कारवाई की जा रही है।
Hindi News: P News Top हिन्दी न्यूज़ website ; Top Breaking headlines on Politics, India News, Bollywood,Cricket & Sports

मोतीपुर से राहुल कुमार के साथ सुधीर कुमार की रिपोर्ट


मोतीपुर ( मुजफ्फरपुर ): मोतीपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में छपेमारी कर कच्चे स्प्रिट के साथ पिता पुत्र रामयश सहनी और रोहित सहनी को गिरफतार कर लिया।  पुलिस ने दोनों के पास से 2 लीटर स्प्रिट बरामद किया है। दोनों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की विभिन्न धाराओं में प्रथमिकी दर्ज कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। थानाध्ययक्ष कुमार अमिताभ ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर हुई कारवाई में दोनों को स्प्रिट के साथ गिरफतार किया गया। वही अदलपुर गाँव से 20 लीटर स्प्रिट के साथ शुभलाल राय को शुक्रवार की रात गिरफतार किया गया। थानाध्ययक्ष ने सभी को न्यायिक हिरास्त में जेल भेजे जाने की पुष्टि किया है।
Hindi News: P News Top हिन्दी न्यूज़ website ; Top Breaking headlines on Politics, India News, Bollywood,Cricket & Sports

मोतीपुर से सुधीर कुमार की रिपोर्ट 

मोतीपुर ( मुजफ्फरपुर ): मोतीपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर निवासी  रंजन साह की हत्या के मामले में गिरफ्तार  दो आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। जेल भेजे गए आरोपियों में मृतक का साढ़ू थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार निवासी बालेन्द्र साह एंव बरियारपुर निवासी सन्तोष कुमार पंडित शामिल है। थानाध्यक्ष कुमार अमिताभ  ने दोनों को जेल भेजे जाने की पुष्टि की है।
Hindi News: P News Top हिन्दी न्यूज़ website ; Top Breaking headlines on Politics, India News, Bollywood,Cricket & Sports



मोतीपुर से सुधीर कुमार की रिपोर्ट


मोतीपुर ( मुजफ्फरपुर ): बरुराज पुलिस ने विभिन्न गांव में छापेमारी कर फरार चार वारंटियों को  गिरफ़्तार कर लिया। गिरफ्तार वारंटियों में बंगरी निवासी शत्रुघ्न सिंह, राममाश्रय सिंह, ब्रजेश कुमार सिंह एंव पंसलवा गांव के सन्तु महतो शामिल है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने  गिरफ्तार चारो वारंटियों को जेल भेजे जाने की पुष्टि किया है।  वही कथैया पुलिस ने मानिकपुर गांव से लड़की के अपहरण कांड के अरोपी मो चांद को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस को उसकी पिछले कई माह से तलाश थी।
Hindi News: P News Top हिन्दी न्यूज़ website ; Top Breaking headlines on Politics, India News, Bollywood,Cricket & Sports

मोतीपुर से।सुधीर कुमार की रिपोर्ट

मोतीपुर ( मुजफ्फरपुर ): मोतीपुर प्रखंड क्षेत्र के बांसघाट पंचायत की मुखिया नीता देवी ने गुरुवार की शाम बरुराज थाना क्षेत्र के मौना बंगला टोला में स्वर्गीय मुंशी प्रसाद के प्रतिमा का अनावरण किया।  इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता राजेश वर्मा उर्फ़ लाल साहेब, अरविंद कुमार, विनय श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, पिंटू तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Hindi News: P News Top हिन्दी न्यूज़ website ; Top Breaking headlines on Politics, India News, Bollywood,Cricket & Sports

मोतीपुर से सुधीर कुमार की रिपोर्ट

मोतीपुर ( मुजफ्फरपुर ):  मोतिपुर थाना क्षेत्र के नरियार गाँव स्थित एक गड्ढे में डूबने से सिकन्दर दास के 13 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार की गुरुवार के दिन मौत हो गई। घण्टो मशक्कत के बाद बच्चे का शव ग्रामीणों ने बाहर निकाला।  सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि बच्चा की मां अपने खेत मे धान की फसल काट रही थी। आकाश भी खेत मे ही था। आकाश के खेत के बगल स्थित खेत से मिट्टी काटने के कारण गहरा खड्ड बन गया था जिसमे पानी भरा था।   शौच के लिए आकाश उक्त गड्डनुमा पोखर के किनारे गया। इसी दौरान उसका पांव फिसल गया और वह गड्ढे में गिर पड़ा। गड्ढे में गिरने के बाद डूबने से उसकी मौत हो गई। उसकी मां के शोर मचाने के बाद ग्रामीण मौके पर पहुचे। तकरीबन तीन घंटे की तलाश के बाद आकाश को मृत स्थिति में पोखर से निकाला गया।
Hindi News: P News Top हिन्दी न्यूज़ website ; Top Breaking headlines on Politics, India News, Bollywood,Cricket & Sports

मोतीपुर से सूधीर कुमार की रिपोर्ट


मोतीपुर ( मुजफ्फरपुर ):  एच 28 पर मोतीपुर थाना क्षेत्र के नरियार गाँव के समीप बुधवार की देर रात हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य गम्भीर रूप से जख्मी हो गए।  स्थानीय होटल संचालक की सूचना पर मौके पर पहुचे मोतीपुर इंस्पेक्टर सह थानाध्ययक्ष कुमार अमिताभ ने घायलों को चिकित्सा के लिए पी एच सी में भर्ती कराया। प्राथमिक चिकित्सा के बाद दोनों को बेहतर चीकित्सा के लिए एस के एम सी एच रेफर कर दिया गया। मृतक मोतीपुर थाना क्षेत्र के हरौना निवासी सुशील भगत का पुत्र गुड्डू कुमार बताया जा रहा है। जबकि जख्मी लोगों में पनसलवा निवासी विजय कुमार भगत और गुड्डू लाल साहनी शामिल है। बताया जा रहा है कि तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे कि उसकी बाइक अचानक डिवाइडर से टकराई। इससे तीनो सड़क पर गिरकर जख्मी हो गए और एक कि मौत हो गई। होटल संचालक नरियार निवासी अरविंद ठाकुर ने बताया कि एक ट्रक का चालक होटल पर रुककर तीन युवकों के सड़क पर गिरकर छटपटाने की सूचना दी। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर सह थानाध्ययक्ष कुमार अमिताभ में बताया कि बाइक में खरोंच तक नही है। मामला संदिग्ध है। पुलिस ने बाइक को जप्त कर अनुसन्धान शुरू कर दिया है।
Hindi News: P News Top हिन्दी न्यूज़ website ; Top Breaking headlines on Politics, India News, Bollywood,Cricket & Sports


मोतीपुर से सुधीर कुमार की रिपोर्ट

मोतीपुर ( मुजफ्फरपुर ):  मोतिपुर थाना क्षेत्र के नरियार गाँव स्थित एक गड्ढे में डूबने से सिकन्दर दास के 13 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार की गुरुवार के दिन मौत हो गई। घण्टो मशक्कत के बाद बच्चे का शव ग्रामीणों ने बाहर निकाला।  सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि बच्चा की मां अपने खेत मे धान की फसल काट रही थी। आकाश भी खेत मे ही था। आकाश के खेत के बगल स्थित खेत से मिट्टी काटने के कारण गहरा खड्ड बन गया था जिसमे पानी भरा था।   शौच के लिए आकाश उक्त गड्डनुमा पोखर के किनारे गया। इसी दौरान उसका पांव फिसल गया और वह गड्ढे में गिर पड़ा। गड्ढे में गिरने के बाद डूबने से उसकी मौत हो गई। उसकी मां के शोर मचाने के बाद ग्रामीण मौके पर पहुचे। तकरीबन तीन घंटे की तलाश के बाद आकाश को मृत स्थिति में पोखर से निकाला गया।
Hindi News: P News Top हिन्दी न्यूज़ website ; Top Breaking headlines on Politics, India News, Bollywood,Cricket & Sports


मोतीपुर से सुधीर कुमार की रिपोर्ट

मोतीपुर ( मुजफ्फरपुर ): मोतीपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर रुदल गाँव के लापता युवक रंजन साह का शव गुरुवार की सुबह पुलिस ने पारू थाना क्षेत्र के कपडफोडी गांव स्थित एक पुलिया के नीचे से बरामद किया। शव की बरामदगी आरोपी मृतक के जेष्ठ साढू पुरानी बाजार निवासी बालेन्द्र साह की निशानदेही पर हुई है। बालेन्द्र साह ने मृतक की पत्नी की मिली भगत से दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या प्लास्टिक के रस्सी से गला कसकर किया था। 
बताया जा रहा है कि आरोपी का मृतक की पत्नी के साथ अवैध सम्बंध था। साथ ही आरोपी मृतक की पत्नी की मिली भगत से मृतक के ससुराल और उसके पैतृक गाँव की सम्पति को हड़पना चाहता था। शव के गले मे प्लास्टिक की रस्सी कसी थी और उसका हाथ बंधा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एस के एम सी एच भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव का परिजनों ने अन्तिम संस्कार कर दिया है। जानकारी हो कि मृतक रंजन साह की मां ने 12 नवम्बर को मोतीपुर थाना में आवेदन देकर रंजन साह के लापता होने की शिकायत की थी। बताया गया था कि विगत 9 नवंबर को वह अपने साढू बालेन्द्र साह के साथ पत्नी की झाड़फूंक के लिए ससुराल गया। पर वापस नही लौटा। उसने आशंका जताई थी कि आरोपी बालेन्द्र साह ने अपनी पत्नी रिंकू देवी, सुशीला देवी, सुशीला देवी की मां और पिता असगर साह के साथ मिलकर उसके पुत्र की हत्या कर शव को गायब कर दिया है। आवेदन के आलोक में कारवाई करते हुए पुलिस ने बालेन्द्र साह हो हिरास्त में ले लिया। पुलिस ने कलकलिया चवर के समीप से रंजन की बाइक लावारिस स्थिति में बरामद की। पुलिस ने जब बालेन्द्र साह से सख्ती से पूछा तो उसने अपने दो अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर रंजन की हत्या 9 नवम्बर की रात गला कसकर करने और शव को पारू थाना क्षेत्र के कपडफोडी पुलिया के नीचे छिपाए जाने की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने शव को बरामद कर लिया। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही रंजन का शव उसके पैतृक गांव बरियारपुर रुदल पहुँचा गाँव मे कोहराम मच गया। उसकी मां चंदा देवी का रोरोकर बुरा हाल था। रंजन को एक लड़का और लड़की है। उसकी हत्या से परिवारजनों के सामने भारी मुश्किल आ गई है। रंजन के 5 वर्षीय बड़े बेटे विशाल ने शव को मुखाग्नि दी। जेडीयू नेता रवि चौधरी, स्थानीय मुखिया उमा देवी के पति वीरेंद्र सहनी और शिक्षक विनोद कुमार ने मृतक के परिजन को आर्थिक सहायता दी है।
Hindi News: P News Top हिन्दी न्यूज़ website ; Top Breaking headlines on Politics, India News, Bollywood,Cricket & Sports


मोतीपुर से सुधीर कुमार की रिपोर्ट

मोतीपुर ( मुजफ्फरपुर ): मीनापुर थाना क्षेत्र के जामिन मंठिया निवासी अपहृत ठीकेदार अशोक साह की पटना में हत्या कर दी गई। बीते एक सप्ताह से ठीकेदार लापता थे। पीएमसीएच में परिजनों ने जाकर शव की पहचान की। मंगलवार की रात शव गांव पहुचते ही छठ का माहौल मातम में बदल गया। मुखग्नि उनके एकलौते नव वर्षीय पुत्र प्रियांशू राज ने दी। मृतक के खाते से शॉपिंग के जरिये अपराधियो द्वारा करीब साढ़े तीन लाख रुपये की खरीददारी के साथ निकासी कर लिया गया है। परिजनों ने पटना पुलिस पर हत्याकांड का खुलाशा करने में लीपापोती का आरोप  लगाया है। वहा की पुलिस एक अपराधी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। बतादे कि हैदराबाद में कंट्रक्शन का ठीकेदारी करने वाले अशोक साह का बीते छह नवम्बर को पटना के मीठापुर बस स्टैंड से अगवा कर लिया गया था। वह छठ पूजा के अवसर पर घर लौट रहे थे। पत्नी से उनकी मोबाइल फोन पर शाम करीब छह बजे बात भी हुई थी। देर रात तक जब वे घर नही लौटे तो परिजनों की बेचैनी बढ़ गई। 7 नवम्बर को सुबह 5 बजे के बाद उनका मोबाइल बन्द हो गया। परिजनों ने जक्कनपुर थाना में अपहरण की प्रथमिकी दर्ज कराई थी। अशोक के डेविड कार्ड से करीब साढ़े तीन लाख रुपये की निकासी के साथ खरीददारी की गई है। मीठापुर बस स्टैंड स्थित ए.टी. एम. से नकदी दो लाख रुपये की निकासी बताई जा रही है। बिहार शरीफ से गोबर्धन लाल रस्तोगी ज्वेलरी शॉप से डेढ़ लाख रुपये की ऑन लाइन खरीदारी की गई है। परिजन उनकी खोजबीन कर ही रहे थे कि बीते 13 नवम्बर को करीब 2 बजे उनका शव पटना में मिला। परिजनों ने बताया कि जक्कनपुर थाना के पुलिस द्वारा उन्हें मोबाइल फोन पर यह बताया गया कि पटना पीएमसीएच में अशोक का शव है। तब परिजन वहां पहुचे और शव की पहचान की । इसके बाद ठीकेदार का शव जैसे ही मंगलवार की रात पैत्तिक गांव जामिन मंठिया पहुचा छठ का माहौल मातम में बदल गया। शव देखने के।लिए लोगो का भीड़ उमड़ पड़ी। मृत ठीकेदार चार भाइयो में दूसरे स्थान पर था। मृतक के बड़े भाई शंकर किशोर मध्यप्रदेश में रेलवे में कार्यरत हैं। एंव तीसरे भाई रामशंकर किशोर गया में एस.एस.बी. की नौकड़ी करते है। ठीकेदार का परिवार काफी सुखी सम्पन्न बताया गया है। मृतक कि पत्नी रविता देवी शव में लिपटकर दहाड़ मारकर रो रही थी। वहां मौजूद लोगों की आंखे नम हो चुकी थी। बुधवार की सुबह गमगीन माहौल में गांव के ही स्मशान घाट पर ठीकेदार का शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मुखग्नि उनके एकलौते नावालिग पुत्र प्रियांशू राज ने दी। छोटा बच्चा द्वारा मुखग्नि दिए जाने से लोगो आँखे नम हो गई। स्थानीय विधायक मुन्ना यादव, भाजपा नेता अजय कुशवाहा, उप प्रमुख रंजन कुमार सिंह, राजद नेता विक्रांत यादव, उमाशंकत सहनी ने गांव पहुचकर मृतक के परिजनों को सान्त्वना दी। इन नेताओं ने पटना के एसएसपी मनु महाराज से घटना का शीघ्र उद्भेदन करने के साथ साथ सरकार से ठीकेदार के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है। मृतक के भाई शंकरकिशोर एंव रमाशंकर किशोर ने बताया कि मीठापुर बस स्टैंड एंव दानापुर स्टेशन के पास लगाया गया सीसीटीवी कैमरा बेकार है। दोनो जगहों पर कैमरा अगर चालू रहता तो अपराधी की पहचान हो सकती थी। जक्कनपुर थाना के पुलिस पर परिजनों ने सही ढंग से कांड का अनुसन्धान नही करने का आरोप लगाया है। जक्कनपुर थाने के दरोगा राजेश कुमार सिंह से दो दिन पहले जब परिजनों ने ठीकेदार का बरामदगी करने का दबाव दिया तो उनके द्वारा यह कहा गया कि आपको पैसा चाहिये या आदमी। दरोगा के इस वार्तालाप से परिजन आक्रोशित है। परिजनों ने बताया कि सात नवम्बर की शाम को ही पटना-बख्तियारपुर रोड में टॉल प्लाजा के पास ठीकेदार को घायल अवस्था मे टॉल कर्मियों ने एम्बुलेंस से नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेजा था। वहां से उसी दिन पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। लेकिन पुलिस ने इसकी जानकारी परिजनों को नही दी। मृत होने पर यह जानकारी पुलिस के माध्यम से मिली। मृतक के गले, मुँह सहित कई जगहों पर जख्म के निशान मिले है।
Hindi News: P News Top हिन्दी न्यूज़ website ; Top Breaking headlines on Politics, India News, Bollywood,Cricket & Sports


मोतीपुर से सुधीर कुमार की रिपोर्ट


मोतीपुर ( मुजफ्फरपुर ): रालोसपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नागमणि कुशवाहा ने मोतीपुर प्रखंड क्षेत्र के कुंशाही गांव में  कुशवाहा समाज की एक बैठक आयोजित की। बैठक को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अब तक राजनीतिक दलों के नेताओँ के ठगी के शिकार कुशवाहा समाज होते आया है यही कारण यह समाज राजनीति,आर्थिक व सामाजिक दृष्टिकोण से हाशिये आ गई हैं।
श्री नागमणि बुधवार को लोक सभा चुनाव से इधर कुशवाहा समाज को एक जुट करने और पार्टी संगठन को मजबूत करने के उड़ेध्य से जनसम्पर्क करने के बाद झिंगहा चौक पर एक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उनहोने कार्यकताओं से अभी से चुनाव की तैयारी में लग जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस समाज को राजनीति में हिस्सेदारी दिलाने के लिए जो कमर कसे हमारे मुखिया व केन्द्रीय राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने जो मुहिम चलाई है उनके हाथों को मजबूत बनाने  श्री नागमणि इस दौरान कुशाही,पंचरुखी आदि गाव में जनसंपर्क अभियान चलाया। वे मोतीपुर वार्ड नं 10 स्तिथ रामनाथ सिंह के आवास पर केई स्थानीय नेताओं से संपर्क कर उनलोगों की नस टटोली।
मौके पर जिलाध्यक्ष प्रभु कुशवाहा, उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाहा, रामनरेश मालाकार,प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण कुमार कुशवाहा, डॉ सन्तोष कुशवाहा, रामेश्वर प्रसाद कुशवाहा, महेंद्र भगत, रामाशीष कुशवाहा, श्रीकांत भगत,रवि कुमार,लालबाबू कुशवाहा,शत्रुध्न मंडल, पप्पू कुमार आदि थे।
Hindi News: P News Top हिन्दी न्यूज़ website ; Top Breaking headlines on Politics, India News, Bollywood,Cricket & Sports



मोतीपुर से सुधीर कुमार की रिपोर्ट


मोतीपुर ( मुजफ्फरपुर ): मोतीपुर थाना क्षेत्र के मंठिया मोरसंडी गांव के पास से बुधवार की सुबह पुलिस ने 55 वर्षीय एक वृद्ध का शव बरामद किया। मृतक के शरीर के कई जगहों पर जख्म के निशान पाए गए है। घटनास्थल से मृतक का बाइक एंव अन्य सामान बरामद किए गए है। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमाटम के एसकेएमसीएच भेज दिया है। जानकारी के अनुसार पानापुर ओपी क्षेत्र के रमतोमहा निवासी हरि महतो मंगलवार की शाम पखनाहा चौक स्थित अपनी चाय नाश्ते की दुकान से 
हलुआई के काम करने मंठिया मोरसंडी आए थे।इस बीच बुधवार की सुबह गांव में ही सड़क किनारे उनका शव मिलते ही सनसनी फैल गई। सूचना पर परिजन भी वहां पहुचे, पुलिस भी मौके पर पहुची। मृतक के शरीर के कई हिस्सों पर जख्म के निशान मिले। परिजनों ने इसे हत्या बताया है। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमाटम के लिए भेज दी है। परिजन गुरुवार को इसको लेकर थाना में हत्या का मुकदमा दर्ज कराएंगे। थानाध्यक्ष कुमार अमिताभ ने बताया कि पोस्टमाटम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
Hindi News: P News Top हिन्दी न्यूज़ website ; Top Breaking headlines on Politics, India News, Bollywood,Cricket & Sports


मोतीपुर से सुधीर कुमार की रिपोर्ट


मोतीपुर ( मुजफ्फरपुर ): मोतीपुर प्रखंड क्षेत्र के बरजी पंचायत में पूर्व जिला पार्षद सह जदयू नेता रविचौधरी ने छठ व्रतियों के बीच साड़ी का वितरण किया। उन्होने कहा कि लोक आस्था की महा पर्व में व्रतियों की सेवा से बढ़कर कोई धर्म नही है। मौके पर शम्भू चौधरी, मनीष कुमार सिंह, अशोक जायसवाल, नन्हे ओझा, विनय पटेल आदि उपस्थित थे। वही जदयू नेता चंद्रभूषण प्रसाद एंव नगर पंचयत के पूर्व उपाध्यक्ष बेबी गुप्ता ने छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री, साड़ी का वितरण किया। जबकि मोतीपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या छह स्थित गांधीग्राम कुष्ठाश्रम में वार्ड पार्षद शिवनारायण कुमार द्वारा व्रतियों के बीच पूजन सामग्री एंव साड़ी का वितरण किया गया। वही बांसघाट पंचायत के मुखिया नीता देवी ने छह सौ छठ व्रतियों के बीच साड़ी का वितरण किया। मौके पर राजेश कुमार उर्फ लाल साहेब सहित अन्य लोग उपस्थित थे। वही महम्मदपुर महम्मदा पंचायत में मुखिया रकेशचंद्र यादव द्वारा व्रतियों के बीच नारियल, गेंहू सहित अन्य पूजन सामग्री वितरित की गई।