SKMCH में बच्चों का इलाज कर रहे डॉक्टर निलंबित, इलाज में लापरवाही का आरोप
मुज़फ़्फ़रपुर से राहुल कुमार की रिपोर्ट
मुज़फ़्फ़रपुर के श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज को पहुंचे पटना पीएमसीएच के शिशु विभाग के सीनियर डॉक्टर रेजिडेंट डॉ भीमसेन को किया गया है निलंबित।राज्य स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव ने भीम सेन को तत्काल ही निलंबित किया है। बता दें कि मुज़फ़्फ़रपुर के एसकेएमसीएच में AES के पीड़ित बच्चों के इलाज के दौरान लापरवाही का लगाया आरोप लगाया गया था जिसके बाद किया गया है करवाई।वहीं अब तक सिर्फ मुजफ्फरपुर में मरने वाले बच्चों की संख्या सरकारी आंकड़ों के अनुसार तकरीबन 129 पहुंच गई है, हालांकि अब मॉनसून की बारिश शुरू होने के साथ ही बीमारी के प्रकोप में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है।


Post A Comment: