दुबई में मजदूर की मौत, शव गाँव पहुचते परिजनों में मची चीख पुकार



मोतीपुर से सुधीर कुमार की रिपोर्ट



मोतीपुर ( मुजफ्फरपुर ):  दुबई में मजदूरी करने के दौरान मरे  बरुराज थाना क्षेत्र के रमपुरवा निवासी 32 वर्षीय मोहमद कयामुद्दीन मंसूरी का शव शनिवार को दुबई से उनके पैतृक मनोहर छपडा पहुंचा। शव के घर पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।  पत्नी अफसाना खातून का रोरोकर बुरा हाल था। परिजनों, सगे- सम्बन्धियों की मौजूदगी में शनिवार के दिन ही उनके शव को दफनाया दिया गया। जानकारी हो कि आठ माह पूर्व मजदूरी के लिए दुबई गए कयामुद्दीन मंसूरी की पेट दर्द के बाद 9 जून की रात मौत हो गई थी। तब से परिजन उनके शव को दुबई से लाने की जुगत में जुटे थे। आखिर तेरह दिनों बाद परिजनों को सफलता मिली जब शव पटना एयरपोर्ट से घर पहुंचा। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की तेरह दिनों से उनलोगों ने न तो सोया है ना ही भर पेट खाना खाया। परिजनों के अनुसार शुक्रवार की रात विमान से शव मुम्बई एयरपोर्ट पहुंचा। जिसके बाद शनिवार को पटना एयरपोर्ट। जहां से परिजन शव को एम्बुलेंस के द्वारा अपने घर लाये। जिसके बाद शव को दफनाया गया।

Post A Comment: