तिरहुत मुख्य नहर के दक्षिणी बांध में रिसाव, चल रहा युद्ध स्तर पर मरम्मती कार्य
मोतीपुर से सुधीर कुमार की रिपोर्ट
मोतीपुर ( मुजफ्फरपुर ): बरुराज थाना क्षेत्र के सिसवां से होकर गुजरनेवाली तिरहुत मुख्य नहर के दक्षिणी बांध में शनिवार की सुबह सिसवां लोहई पूल के समीप रिसाव होने लगा। इससे नहर बाँध टूटने की आशंका को लेकर सिसवां सहित आस पास के तकरीबन आधा दर्जन गांव के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना अंचलाधिकारी कुमार भाष्कर को दिया। जिसके बाद जे सी बी और ट्रेक्टर को बांध मरम्मती के कार्य में लगाया गया। युद्ध स्तर पर चले मरम्मति कार्य के बाद रिसाव को फिलहाल रोक दिया गया है। परन्तु किस भी अनहोनी को लेकर प्रशासन चौकस है। जानकारी हो कि पिछले साल भी उक्त स्थल पर ही नहर का दक्षिणी बांध अचानक से टूट गया था। तब तकरीबन दस हजार हेक्टेयर भूमि में लगे फसलों को नुकसान पहुंचा था। तकरीबन आधा दर्जन गांव पानी से प्रभावित हुए थे।

Post A Comment: