मोतीपुर से सुधीर कुमार की रिपोर्ट

मोतीपुर ( मुजफ्फरपुर ):  मोतिपुर थाना क्षेत्र के नरियार गाँव स्थित एक गड्ढे में डूबने से सिकन्दर दास के 13 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार की गुरुवार के दिन मौत हो गई। घण्टो मशक्कत के बाद बच्चे का शव ग्रामीणों ने बाहर निकाला।  सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि बच्चा की मां अपने खेत मे धान की फसल काट रही थी। आकाश भी खेत मे ही था। आकाश के खेत के बगल स्थित खेत से मिट्टी काटने के कारण गहरा खड्ड बन गया था जिसमे पानी भरा था।   शौच के लिए आकाश उक्त गड्डनुमा पोखर के किनारे गया। इसी दौरान उसका पांव फिसल गया और वह गड्ढे में गिर पड़ा। गड्ढे में गिरने के बाद डूबने से उसकी मौत हो गई। उसकी मां के शोर मचाने के बाद ग्रामीण मौके पर पहुचे। तकरीबन तीन घंटे की तलाश के बाद आकाश को मृत स्थिति में पोखर से निकाला गया।

Post A Comment: