मोतीपुर से सुधीर कुमार की रिपोर्ट
मोतीपुर ( मुजफ्फरपुर ): मीनापुर थाना क्षेत्र के जामिन मंठिया निवासी अपहृत ठीकेदार अशोक साह की पटना में हत्या कर दी गई। बीते एक सप्ताह से ठीकेदार लापता थे। पीएमसीएच में परिजनों ने जाकर शव की पहचान की। मंगलवार की रात शव गांव पहुचते ही छठ का माहौल मातम में बदल गया। मुखग्नि उनके एकलौते नव वर्षीय पुत्र प्रियांशू राज ने दी। मृतक के खाते से शॉपिंग के जरिये अपराधियो द्वारा करीब साढ़े तीन लाख रुपये की खरीददारी के साथ निकासी कर लिया गया है। परिजनों ने पटना पुलिस पर हत्याकांड का खुलाशा करने में लीपापोती का आरोप लगाया है। वहा की पुलिस एक अपराधी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। बतादे कि हैदराबाद में कंट्रक्शन का ठीकेदारी करने वाले अशोक साह का बीते छह नवम्बर को पटना के मीठापुर बस स्टैंड से अगवा कर लिया गया था। वह छठ पूजा के अवसर पर घर लौट रहे थे। पत्नी से उनकी मोबाइल फोन पर शाम करीब छह बजे बात भी हुई थी। देर रात तक जब वे घर नही लौटे तो परिजनों की बेचैनी बढ़ गई। 7 नवम्बर को सुबह 5 बजे के बाद उनका मोबाइल बन्द हो गया। परिजनों ने जक्कनपुर थाना में अपहरण की प्रथमिकी दर्ज कराई थी। अशोक के डेविड कार्ड से करीब साढ़े तीन लाख रुपये की निकासी के साथ खरीददारी की गई है। मीठापुर बस स्टैंड स्थित ए.टी. एम. से नकदी दो लाख रुपये की निकासी बताई जा रही है। बिहार शरीफ से गोबर्धन लाल रस्तोगी ज्वेलरी शॉप से डेढ़ लाख रुपये की ऑन लाइन खरीदारी की गई है। परिजन उनकी खोजबीन कर ही रहे थे कि बीते 13 नवम्बर को करीब 2 बजे उनका शव पटना में मिला। परिजनों ने बताया कि जक्कनपुर थाना के पुलिस द्वारा उन्हें मोबाइल फोन पर यह बताया गया कि पटना पीएमसीएच में अशोक का शव है। तब परिजन वहां पहुचे और शव की पहचान की । इसके बाद ठीकेदार का शव जैसे ही मंगलवार की रात पैत्तिक गांव जामिन मंठिया पहुचा छठ का माहौल मातम में बदल गया। शव देखने के।लिए लोगो का भीड़ उमड़ पड़ी। मृत ठीकेदार चार भाइयो में दूसरे स्थान पर था। मृतक के बड़े भाई शंकर किशोर मध्यप्रदेश में रेलवे में कार्यरत हैं। एंव तीसरे भाई रामशंकर किशोर गया में एस.एस.बी. की नौकड़ी करते है। ठीकेदार का परिवार काफी सुखी सम्पन्न बताया गया है। मृतक कि पत्नी रविता देवी शव में लिपटकर दहाड़ मारकर रो रही थी। वहां मौजूद लोगों की आंखे नम हो चुकी थी। बुधवार की सुबह गमगीन माहौल में गांव के ही स्मशान घाट पर ठीकेदार का शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मुखग्नि उनके एकलौते नावालिग पुत्र प्रियांशू राज ने दी। छोटा बच्चा द्वारा मुखग्नि दिए जाने से लोगो आँखे नम हो गई। स्थानीय विधायक मुन्ना यादव, भाजपा नेता अजय कुशवाहा, उप प्रमुख रंजन कुमार सिंह, राजद नेता विक्रांत यादव, उमाशंकत सहनी ने गांव पहुचकर मृतक के परिजनों को सान्त्वना दी। इन नेताओं ने पटना के एसएसपी मनु महाराज से घटना का शीघ्र उद्भेदन करने के साथ साथ सरकार से ठीकेदार के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है। मृतक के भाई शंकरकिशोर एंव रमाशंकर किशोर ने बताया कि मीठापुर बस स्टैंड एंव दानापुर स्टेशन के पास लगाया गया सीसीटीवी कैमरा बेकार है। दोनो जगहों पर कैमरा अगर चालू रहता तो अपराधी की पहचान हो सकती थी। जक्कनपुर थाना के पुलिस पर परिजनों ने सही ढंग से कांड का अनुसन्धान नही करने का आरोप लगाया है। जक्कनपुर थाने के दरोगा राजेश कुमार सिंह से दो दिन पहले जब परिजनों ने ठीकेदार का बरामदगी करने का दबाव दिया तो उनके द्वारा यह कहा गया कि आपको पैसा चाहिये या आदमी। दरोगा के इस वार्तालाप से परिजन आक्रोशित है। परिजनों ने बताया कि सात नवम्बर की शाम को ही पटना-बख्तियारपुर रोड में टॉल प्लाजा के पास ठीकेदार को घायल अवस्था मे टॉल कर्मियों ने एम्बुलेंस से नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेजा था। वहां से उसी दिन पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। लेकिन पुलिस ने इसकी जानकारी परिजनों को नही दी। मृत होने पर यह जानकारी पुलिस के माध्यम से मिली। मृतक के गले, मुँह सहित कई जगहों पर जख्म के निशान मिले है।



Post A Comment: