मोतीपुर से सुधीर कुमार की रिपोर्ट
मोतीपुर ( मुजफ्फरपुर ): रालोसपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नागमणि कुशवाहा ने मोतीपुर प्रखंड क्षेत्र के कुंशाही गांव में कुशवाहा समाज की एक बैठक आयोजित की। बैठक को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अब तक राजनीतिक दलों के नेताओँ के ठगी के शिकार कुशवाहा समाज होते आया है यही कारण यह समाज राजनीति,आर्थिक व सामाजिक दृष्टिकोण से हाशिये आ गई हैं।
श्री नागमणि बुधवार को लोक सभा चुनाव से इधर कुशवाहा समाज को एक जुट करने और पार्टी संगठन को मजबूत करने के उड़ेध्य से जनसम्पर्क करने के बाद झिंगहा चौक पर एक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उनहोने कार्यकताओं से अभी से चुनाव की तैयारी में लग जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस समाज को राजनीति में हिस्सेदारी दिलाने के लिए जो कमर कसे हमारे मुखिया व केन्द्रीय राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने जो मुहिम चलाई है उनके हाथों को मजबूत बनाने श्री नागमणि इस दौरान कुशाही,पंचरुखी आदि गाव में जनसंपर्क अभियान चलाया। वे मोतीपुर वार्ड नं 10 स्तिथ रामनाथ सिंह के आवास पर केई स्थानीय नेताओं से संपर्क कर उनलोगों की नस टटोली।
मौके पर जिलाध्यक्ष प्रभु कुशवाहा, उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाहा, रामनरेश मालाकार,प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण कुमार कुशवाहा, डॉ सन्तोष कुशवाहा, रामेश्वर प्रसाद कुशवाहा, महेंद्र भगत, रामाशीष कुशवाहा, श्रीकांत भगत,रवि कुमार,लालबाबू कुशवाहा,शत्रुध्न मंडल, पप्पू कुमार आदि थे।


Post A Comment: