मोतीपुर से सुधीर कुमार की रिपोर्ट


मोतीपुर ( मुजफ्फरपुर ): मोतीपुर थाना क्षेत्र के मंठिया मोरसंडी गांव के पास से बुधवार की सुबह पुलिस ने 55 वर्षीय एक वृद्ध का शव बरामद किया। मृतक के शरीर के कई जगहों पर जख्म के निशान पाए गए है। घटनास्थल से मृतक का बाइक एंव अन्य सामान बरामद किए गए है। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमाटम के एसकेएमसीएच भेज दिया है। जानकारी के अनुसार पानापुर ओपी क्षेत्र के रमतोमहा निवासी हरि महतो मंगलवार की शाम पखनाहा चौक स्थित अपनी चाय नाश्ते की दुकान से 
हलुआई के काम करने मंठिया मोरसंडी आए थे।इस बीच बुधवार की सुबह गांव में ही सड़क किनारे उनका शव मिलते ही सनसनी फैल गई। सूचना पर परिजन भी वहां पहुचे, पुलिस भी मौके पर पहुची। मृतक के शरीर के कई हिस्सों पर जख्म के निशान मिले। परिजनों ने इसे हत्या बताया है। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमाटम के लिए भेज दी है। परिजन गुरुवार को इसको लेकर थाना में हत्या का मुकदमा दर्ज कराएंगे। थानाध्यक्ष कुमार अमिताभ ने बताया कि पोस्टमाटम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

Post A Comment: