पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी


समस्तीपुर (नईमुद्दीन) जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर कमला एवं लखनीपुर महेशपट्टी पंचायत में एक माह पूर्व हुए रुपये लुट की घटना में पुलिस ने तीन युवक को पल्सर बाईक के साथ गिरफ्तार कर लिया है वही वाहन चेकिंग के दौरान कार से जा रहे तीन युवकों को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है । उक्त जानकारी बुधवार को उजियारपुर थाने पर प्रेस कान्फ्रेंस करते हुए पत्रकारों को दलसिहसराय डीएसपी कुन्दन कुमार ने दी है डीएसपी ने बताया है कि एसबीआई बैक उजियारपुर से रुपये लेकर भगवानपुर कमला पंचायत के सैदपुर अपने घर जा रहे स्व नंनू पासवान के पुत्र नाथो पासवान से पचास हजार रुपये एवं लखनीपुर महेशपट्टी पंचायत में कलेक्शन कर बैक आ रहे  बंधन बैक कर्मी सराफत हुसैन से 96 हजार रुपये लूट के मामले में पुलिस ने तीन युवको में लखनीपुर महेशपट्टी के गुडु सहनी, मुफ्फसिल थाने के खोडि कोरबद्वा के मनीष कुमार एवं रामपुर दुधपुरा के अनमोल  कुमार उर्फ संतोष तिवारी को गिरफ्तार किया है पुलिस के अनुसार गुडु सहनी को लाईनर की भूमिका निभाना बताया गया है। वही इसमें पुलिस ने एक पल्सर बाईक भी बरामद किया है.जबकि शराब मामले में धराये युवकों में कार चालक समस्तीपुर जिला अन्तर्गत चकमेहसी थाने के गोड़ाई गांव के कुन्दन कुणाल,सहुरी गांव के कृष्ण कुमार सिंह,ताजपुर थाने के हलई ओपी के रधुनाथपुर गांव के पंकज सिंह को पुलिस ने 9 बोतल विदेशी शराब रांयल स्टेग 750 एमएल के साथ गिरफ्तार करना बताया है। डीएसपी के अनुसार यह गिरफ्तारी तब हुई जब सोमवार को थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह भगवानपुर कमला गांव के एन एच 28 अयोध्या धर्मकांटा के समीप अन्य पुलिस कर्मियों के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे इसी दरमियान पुलिस को देख कार सवार तीनों युवक कार घुमाने लगे तो संदेह पर पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमे चालक के सीट के पिछे से 9 बोतल शराब बरामद की गई।

Post A Comment: