पुलिस अधीक्षक सीधी तरुण नायक एएसपी सूर्यकांत शर्मा  के निर्देशन में और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शैलेंद्र श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में आज रामपुर नैकिन थाना प्रभारी और
पिपराव चौकी प्रभारी की संयुक्त कार्यवाही में चार जगह छापेमारी कर 14 लीटर  कच्ची शराब  और 50  पाव  देसी  शराब पकड़ी गई.  प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी रामपुर नैकिन  राजेश पांडे  द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए ग्राम कधबार में तीन जगह  ताबड़तोड़ कार्यवाही  की गई  जिसमें राम सजीवन साकेत पिता दामोदर साकेत के धर  छापामारी में 8 लीटर कच्ची महुआ की शराब बरामद की गई इसी ग्राम में खेमदास साकेत पिता बगई साकेत के यहां 6 लीटर कच्ची शराब महुआ की साथ ही कामता कोल पिता लघुआ कोल कधवार के यहां से 30 पाव कच्ची शराब बरामद की गई है .इसी तारतम्य में चौकी पिपराव अंतर्गत ग्राम धउरहरा  मे राजू रावत पिता बेटई रावत के घर से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है. उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रामपुर नैकिन राजेश पांडे के साथ चौकी प्रभारी पिपरा पवन सिंह प्रधान आरक्षक भूपेंद्र बागरी आरक्षक अभिषेक शुक्ला विवेक सिंह भगवान गुर्जर प्रहलाद उइके जगपाल रावत एवं  सुभाष पांडे का योगदान रहा. आपको बताते चलें कि थाना प्रभारी रामपुर नैकिन राजेश पांडे  अपराध पर अंकुश लगाने के लिए मुहिम चलाए हुए हैं और लगातार बड़ी कार्यवाही कर रहे हैं  जिससे क्षेत्र में अपराधियों में मातम सा महसूस होने लगा है क्योंकि युवा थाना प्रभारी द्वारा हर प्रकार के अपराध में अंकुश लगाई जा रही है .रामपुर नैकिन  संवेदनशील और अवैध रेत के परिवहन के लिए जाना जाता है और सुर्खियों में ही रहता है लेकिन जब से नवागत थाना प्रभारी राजेश पांडे ने चार्ज लिया है और चार्ज लेते ही अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही से अवैध रेत कारोबारियों में  भी मायूसी साफ देखी जा रही है और उसके साथ ही साथ हर प्रकार के अपराध पर कमी समझ में आ रही है .चुनावी माहौल को देखते हुए थाना प्रभारी कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहते हैं . अपराध के मुहिम के बारे में पूछने पर उनका कहना है कि हमारा उद्देश्य  रहता है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे लेकिन शांति व्यवस्था बनाए रखने में समाज में सब का योगदान रहता है और कई तरह के अपराध होते हैं और कई तरह के अपराध पनप रहे जिसके बारे में समाज के सभी तबकों और मीडिया को भी पुलिस का सहयोग करना चाहिए हर व्यक्ति को यह सोच कर चलना चाहिए कि अगर कोई अपराध वह देख रहा है तो उस पर मोन धारण ना करके तुरंत उसकी सूचना संबंधित विभाग को दे अगर वह ऐसा नहीं करता है तो स्वयं के साथ और समाज के साथ अपराध कहलाता है और यही से अपराध को बढ़ावा मिलता है .रेत उत्खनन के संबंध में चर्चा  पर थाना प्रभारी द्वारा कहा गया कि अवैध रेत उत्खनन के लिए हमने पूरी विशेष रणनीति तैयार की है और उस पर काम भी किया जा रहा है हमें जितनी इंफॉर्मेशन मिलती है उसके अनुसार अपराध में अंकुश लगाने के लिए बड़ी कार्यवाही की जा रही है और आगे भी की जाएगी .

Post A Comment: