राजस्थान पुलिस के आठ अधिकारीयो का संयुक्त राष्ट्र संघ के शांति मिशन के लिए चयनित हुए हैं नई दिल्ली में 18 से 27 सितंबर तक आयोजित चयन प्रक्रिया में देश भर से आये 363 पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया था जिसमे से 164 अधिकारियों का अंतिम चयन हुआ है राजस्थान से कुल 23 में से 8 अधिकारियों का चयन किया गया है ये अधिकारी विभिन्न देशों में चल रहे शांति मिशनो में प्रतिनियुक्ति पर अपनी सेवाएं देंगे
चयनित होने वाले अधिकारियों में श्री मनीष त्रिपाठी,श्रीमती कमल शेखावत ,श्रीमती रानू शर्मा (सभी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक) श्री ज्ञान सिंह चौधरी हरिशंकर शर्मा(पुलिस उप अधीक्षक) श्री संग्राम सिंह भाटी रोहित श्रीवास्तव (पुलिस निरीक्षक) एवं श्रीमती नीलिमा पंचोली उप निरीक्षक शामिल है।


Post A Comment: