Articles by "राजस्थान"
Showing posts with label राजस्थान. Show all posts
Hindi News: P News Top हिन्दी न्यूज़ website ; Top Breaking headlines on Politics, India News, Bollywood,Cricket & Sports


शिक्षक दिवस पर छात्रो ने जाना शिक्षा व शिक्षक का महत्व
।।
सूरजगढ़, दिनांक 05.09.2019
टेगौर पब्लिक स्कूल सूरजगढ़ के सीबीएसई प्रागण में शिक्षक दिवस  मनाया गया इस मौके पर विद्यालय के छात्र/छात्राओं ने शिक्षक बनकर शिक्षा व शिक्षक के महत्व को करीब से जाना इस मोके पर विद्यालय निदेशिका श्रीमती दीक्षा अहलावत ने कहा की शिक्षक दिवस शिक्षको और छात्रों के रिश्तो को और भी अच्छा बनाने का एक महान अवसर होता है जो बहुत ही खुशी के साथ मनाया जाता है। तथा सभी छात्रों को सदैव जीवन में आगे बढने के लिए मेहनत ही मूलमंत्र है का रास्ता बताया। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य रणधीर सिहं, टैगोर चिल्ड्रन अकादमी के प्राचार्य अनिल कुमार शर्मा ने भी बच्चो को सदमार्ग पर चलने हेतू प्रेरित किया। इस अवसर पर बलवान भास्कर, अजय लुणायच, योगेन्द्र सिंह, रोशन लाल, पवन मोरवाल, विजेन्द्र झाझडिया, सजय गजराज  तथा समस्त टैगोर परिवार रहा मौजूद।
Hindi News: P News Top हिन्दी न्यूज़ website ; Top Breaking headlines on Politics, India News, Bollywood,Cricket & Sports
सीकर में बाढ़ जैसे हालात, रेलवे प्लेटफार्म तक भरा पानी, जयपुर से SDRF की टीम रवाना

 *सीकर /सावन में बरसों बाद हुई झमाझम ने लोगों के मन प्रफुल्लित कर दिया। बीती रात से हो रही बारिश ने पूरे जिले को जलमग्न कर किया। 14 घंटों में हुई दस इंच बारिश ने शहर में बाढ़ के हालात बन गए। भारी बारिश के चलते जयपुर से एसडीआरएफ की टीम सीकर के लिए रवाना हो चुकी है। तेज बारिश के कारण कई किलोमीटर की सडक़ें बह गई। कॉलोनियां जलमग्न हो गई। कई किलोमीटर क्षेत्र में लोगों का सम्पर्क टूट गया। लोग घरों में कैद होकर रह गए। दोपहर तक शहर में बाजार तक नहीं खुले। स्कूल कॉलेज व कोचिंग संस्थानों में छुट्टी कर दी गई। मौसम विभाग का कहना है कि शेखावाटी सहित प्रदेश के कई जिलों में अभी बारिश का जोर रहेगा। इस दौरान शेखावाटी सहित कई जगह भारी बारिश होगी। इधर आपदा प्रबंधन की ओर से कमजोर इंतजाम किए जाने के कारण लोगों की दुविधा बढ़ रही है। शहर के एकमात्र अंडरपास राधाकिशनपुरा में साढ़े आठ फिट तक पानी भर गया। जिले के कई अंडरपास में वाहन फंस गए।

जिलेभर में सडक़ें जहां दरिया बनी नजर आ रही है, तो खंडेला की कातली सरीखी नदियां उफान पर आ गई है। रास्ते बंद होने से जगह जगह वाहनों की आवाजाही ठप्प हो गई है। कई रेलवे अंडर पास में भी पानी का स्तर 10 फिट तक पहुंच गया हैं। पलसाना के अंडरपास में तो इस दौरान यात्रियों से भरी एक बस फंस गई। जिससे सवारियां दहशत में आ गई। बड़ी मुश्किल से ट्रेक्टर की सहायता से बस को बाहर निकाला जा सका। निचले इलाकों में पानी भरने से कई घरों में पानी भर गया। भारी बरसात और मौसम विभाग के अलर्ट के बीच प्रशासन ने बाढ़ नियंत्रण कक्ष को अलर्ट कर दिया है।
Hindi News: P News Top हिन्दी न्यूज़ website ; Top Breaking headlines on Politics, India News, Bollywood,Cricket & Sports
डॉक्टर चेत्तीवल बने राजस्थान प्रांत मुख्य संयोजक
अंतरराष्ट्रीय हिन्दू सेना विश्व प्रजातंत्र
डॉक्टर गणेश चेत्तीवाल के सामाजिक सरोकार के कार्यों से प्रभावित होकर , राष्ट्रीय संयोजक श्री बजरंग सोमरा की अभिशंसा पर संस्थापक प्रमुख श्री जी. डी किरण ने श्री गणेश चेत्ती वाल को राजस्थान राज्य के मुख्य संयोजक पद पर नियुक्त किया ।
डॉक्टर गणेश ने कहा की पूरी निष्ठा से समाज व धर्म को समर्पित हो कार्य करेंगे तथा शीघ्र ही राज्य कार्यकारिणी का विस्तार करेंगे । डॉक्टर गणेश चेतीवा ल की नियुक्ति पर समाज सेवी संस्थाओं व शुभचिंतकों द्वारा शुभकामनाएं दी जा रही हैं।
Hindi News: P News Top हिन्दी न्यूज़ website ; Top Breaking headlines on Politics, India News, Bollywood,Cricket & Sports
*उच्च स्तरीय बैठक में दिए निर्देश
कम बारिश होने की स्थिति मेें आकस्मिक इंतजाम की पूर्व तैयारी रखें*- *गहलोत*

जयपुर,/ मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने निर्देश दिए हैं कि बारिश में अभी हो रही देरी को देखते हुए सभी विभाग आकस्मिक इंतजामों की पुख्ता तैयारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग पेयजल तथा पशुधन के चारे के लिए कंटीजेंसी प्लान तैयार कर उसके लिए आवश्यक प्रक्रियाएं और वित्तीय स्वीकृतियां समय रहते ही पूरी कर लें।

श्री गहलोत मंगलवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में उच्च स्तरीय बैठक में पेयजल आपूर्ति, जलाशयों में पानी की उपलब्धता तथा खरीफ की बुआई की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने निर्देश दिए कि मुख्य सचिव आपदा प्रबंधन सहित विभिन्न विभागों और जिला कलक्टरों के साथ चर्चा कर कंटीन्जेंसी की आवश्यकताओं का आकलन करें।

बैठक में मौसम विभाग की ओर से अवगत कराया गया कि 27 जुलाई से एक अगस्त के मध्य प्रदेशभर में अच्छी बारिश होने की संभावना है। जिससे राज्य में खरीफ की फसलों की बुवाई की स्थिति बेहतर होगी। साथ ही पेयजल और सिंचाई के लिए भी पानी की उपलब्धता बढ़ जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि विभाग की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है। विभाग किसानों को कम समय में ही तैयार होने वाली ऎसी फसल की बुवाई करने के लिए प्रेरित करे जिनमें कम पानी की जरूरत हो। साथ ही हरे चारे वाली फसलों की बुवाई पर अधिक जोर दिया जाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए किसानों की विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से समझाइश की जाए।

पेयजल आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा करते हुए श्री गहलोत ने कहा कि इमरजेंसी प्लान के साथ-साथ सामान्य स्थितियों में पूरे प्रदेश में पीने के पानी के लिए बेहतर प्लानिंग की जाए।

जलदाय विभाग की ओर से बताया गया कि बीते दिनों प्रदेश के कई हिस्सों में हुई बरसात के बाद टैंकरों से पेयजल आपूर्ति की आवश्यकता में कमी आई है। इसके अतिरिक्त विभाग ने कंटीन्जेंसी प्लान के तहत जयपुर शहर, अजमेर जिले सहित विभिन्न क्षेत्रों के लिए तैयारी कर ली है। पाली के लिए ट्रायल रन के रूप में 25 जुलाई से 3 एमएलडी पानी के साथ वाटर ट्रेन की एक ट्रिप शुरू होगी। पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध कराने के लिए जयपुर और अजमेर में नए नलकूप खोदे गए हैं।

बैठक में जलदाय मंत्री श्री बीडी कल्ला, आपदा प्रबंधन एवं राहत मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल, कृषि मंत्री श्री लालचन्द कटारिया, गोपालन मंत्री श्री प्रमोद जैन भाया, कृषि एवं पशुपालन राज्यमंत्री श्री भजनलाल जाटव, आपदा प्रबंधन एवं राहत राज्यमंत्री श्री राजेन्द्र यादव, मुख्य सचिव श्री डीबी गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त श्री निरंजन आर्य तथा अतिरिक्त मुख्य सचिव कृषि श्री पीके गोयल, जलदाय विभाग के प्रमुख सचिव श्री संदीप वर्मा, सचिव जल संसाधन श्री नवीन महाजन, सचिव आपदा प्रबंधन श्री आशुतोष एटी पेडणेकर सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Hindi News: P News Top हिन्दी न्यूज़ website ; Top Breaking headlines on Politics, India News, Bollywood,Cricket & Sports
सीमा चौकियों पर हुआ पौधारोपण,
बाड़मेर, 21 जुलाई।  सीमा सुरक्षा बल की ओर से मनाए जा रहे विजय दिवस समारोह के तहत रविवार को सीमा चौकियों पर पौधारोपण किया गया।
कारगिल विजय दिवस समारोह के दूसरे दिन रविवार को सीमा चौकियों पर अधिकारियों एवं जवानों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। उन्होंने आमजन को पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यवाहक उप महानिरीक्षक शाम कपूर ने बताया कि
विजय दिवस समारोह के तहत सोमवार को समस्त बटालियनांे की ओर से कारगिल हीरोज के फोटोज मय विवरण प्रदर्शित किए जाएंगे। साथ ही आमजन को उनकी वीरता की कहानियां बताई जाएगी। इसी तरह 23 जुलाई को सरहदी इलाकांे मंे देश की सुरक्षा मंे फोर्सेज के योगदान पर आधारित फोटो गैलेरी एवं सीमा सुरक्षा बल की डाक्यूमेट्री प्रदर्शित करने के साथ हथियारों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके अलावा वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित होगी। उन्होंने
बताया कि 24 जुलाई को सीमा चौकियांे पर कारगिल विजय पर बनी 7 मिनट की डाक्यूमेट्री प्रदर्शित करने के साथ सेक्टर मुख्यालय पर रक्तदान शिविर आयोजित होगा। इसमंे समस्त यूनिटस के अधिकारी एवं जवान रक्तदान करेंगे। इसी तरह 25 जुलाई को सरहदी इलाकांे के विद्यालयांे मंे ड्राइंग, पेंटिंग एवं गीत प्रतियोगिता का आयोजन होगा। उनके मुताबिक 26 जुलाई को शहीदांे के परिजनांे एवं गैलेट्री अवार्ड से सम्मानित जवानांे को सरहदी इलाकांे मंे सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ उनका अभिनंदन किया जाएगा। इसके अलावा सरहदी इलाकांे मंे शहीद स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे। इसी तरह 26 एवं 27 जुलाई को सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी एवं जवान विभिन्न विद्यालयांे एवं महाविद्यालयांे मंे विद्यार्थियांे को सीमा सुरक्षा बल, कारगिल विजय की जानकारी देने के साथ उनको प्रोत्साहित करेंगे। उन्हांेने बताया कि 27 जुलाई को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर शहीदांे के लिए दौड़ का आयोजन होगा।
Hindi News: P News Top हिन्दी न्यूज़ website ; Top Breaking headlines on Politics, India News, Bollywood,Cricket & Sports
राजेन्द्र स्वर्णकार का हुआ सम्मान
रविवार, 14 जुलाई 2019
बीकानेर में कवि चौपाल द्वारा लगभग तीनसौ मौलिक धुनों के निर्माता एवं तीन हज़ार से अधिक गीत ग़ज़ल छंदों के रचयिता ब्राह्मण स्वर्णकार समाज के प्रतिभाशाली कवि गीतकार राजेन्द्र स्वर्णकार का किया गया भव्य सम्मान !
इस अवसर पर श्री स्वर्णकार ने  काव्यपाठ भी किया !
आपने अपने काव्यपाठ का प्रारंभ कविता की व्याख्या में लिखे दोहे से किया -
"कथ्य, शिल्प, लय, भाव का, कविता मन का खेल !!"
तत्पश्चात भरपूर प्रोत्साहन और सराहना के बीच दुर्मिल सवैया रचना प्रस्तुत की ।
"सकुचाय रही, शरमाय रही, हरषाय रही, मन मांय अली
छलिया मनमोहन आय अचानक आन मिल्यो मधु कुंज गली"
मां सरस्वती की कृपा से राजेन्द्र स्वर्णकार द्वारा लिखे गए कृष्ण राधा और बांसुरी संबंधी मनहरण कवित्त की शृंखला सर्वत्र पसंद की जाती है, यहां भी इन छंदों की फ़रमाइश हुई ।
"किस किस लीला का बखान करूं सांवरा तो, चतुर सयाना पक्का पूरा लीलाधारी है !"
"सूरदास मीरा रसखान ने किया ज्यों ; वैसा, कृष्ण-गुण-गान कवि कौन कर पाएगा ?"
"नहीं ब्रज-सम माटी मेरे मरुधर की रे !
हमारे लिए तो यही केशर-चंदन है !"
सहित नौ-दस कवित्त के सस्वर सरस प्रस्तुतिकरण को मंच और उपस्थित जनसमूह द्वारा अत्यधिक पसंद किया गया...  ...  ...
कार्यक्रम की अध्यक्षता की हिंदी के विद्वान वरिष्ठ समालोचक डॉ.उमाकांत गुप्त ने, और विशिष्ट अतिथि थे संस्कृत के विद्वान डॉ.रजनीरमण झा । मंच पर विद्वान द्वय की गरिमामय उपस्थिति के साथ ही मंच पर उपस्थित रहे आकाशवाणी के वरिष्ठ उद्घोषक श्री प्रमोद शर्मा और राजस्थानी के व्याख्याता गौरीशंकर प्रजापत ।
कवि चौपाल के अध्यक्ष श्री रामेश्वर बाड़मेरा ने मनोयोग से श्री स्वर्णकार के लिए लिखे प्रशस्तिपत्र का वाचन किया...
संचालन का दायित्व बहुत कुशलतापूर्वक निभाया राजस्थानी हिंदी के गुणी साहित्यकार एवं राजस्थली पत्रिका के संपादक श्री रवि पुरोहित ने
...और
कवि चौपाल के संरक्षक सर्वेसर्वा और सर्वत्र लोकप्रिय फ़न वर्ल्ड वाटर पार्क के मालिक उद्योगपति सरल हृदय श्री नेमचंद जी गहलोत ने स्वर्णकार के सम्मान में उपहारों की झड़ी लगा दी, कार्यक्रम में श्री राजेन्द्र स्वर्णकार की सहधर्मिणी श्रीमती संपतदेवी का भी शॉल पुष्पमाला द्वारा सम्मान किया गया ।
सुंदर सफल आयोजन में सम्मानित होने पर समाज के कवि गीतकार श्री राजेन्द्र स्वर्णकार को बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं !
Hindi News: P News Top हिन्दी न्यूज़ website ; Top Breaking headlines on Politics, India News, Bollywood,Cricket & Sports
ब्रेकिंग--
जयपुर जिले के चंदवाजी से बड़ी खबर-

- प्रेमी ने प्रेमिका का गला रेतकर उतारा मौत के घाट,


- प्रेमिका को मारकर खुद झूला फांसी के फंदे से,

- प्रेमिका को मौत के घाट उतारकर पुलिस कंट्रोल रूम को दी सूचना,

- मैंने प्रेमिका को मार दिया है अब मैं भी फांसी पर लटक रहा हूं,

- सूचना पर चंदवाजी थाना पुलिस पहुंची मौक़े पर,

- मृतक युवक है मुकेश मीना और युवती है सुमन मीणा,

- पुलिस जुटी हत्या और आत्महत्या के कारणों की जांच में।

- चंदवाजी थाना क्षेत्र के बड़ी बिलोद गांव की घटना।
Hindi News: P News Top हिन्दी न्यूज़ website ; Top Breaking headlines on Politics, India News, Bollywood,Cricket & Sports
⭕ #झुंझुनूं के पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद को मिली बड़ी जिम्मेदारी : बंगाल के राज्यपाल बनाए गए जगदीप धनखड़।
एडवोकेट जगदीप धनखड़ रहे हैं झुंझुनूं से पूर्व सांसद। किठाना गांव के रहने वाले जगदीप धनखड़। सुप्रीम कोर्ट के जाने-माने वकील भी हैं जगदीप धनखड़।
Hindi News: P News Top हिन्दी न्यूज़ website ; Top Breaking headlines on Politics, India News, Bollywood,Cricket & Sports
बाड़मेर जिला मुख्यालय पर आज सीमा सुरक्षा बल की ओर से कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में साइकिल रैली निकाली गई।

साइकिल रैली को उप महानिरीक्षक गुरपाल सिंह, पुलिस अधीक्षक शिवराज मीणा, कमांडेंट शाम कपूर ने झंडी दिखाकर रवाना किया।


इस दौरान कमांडेंट
नरेश कुमार चतुर्वेदी, अजय कुमार समेत विभिन्न अधिकारी एवं बीएसएफ के जवान उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत में कारगिल विजय के बारे मे जानकारी दी गई।
Hindi News: P News Top हिन्दी न्यूज़ website ; Top Breaking headlines on Politics, India News, Bollywood,Cricket & Sports
हैवानियत ने फिर सर उठाया बाडमेर में ,नाबालिग के साथ गैंगरेप,वीडियो किया वायरल,बालोतरा का मामला
*

बाड़मेर सरहदी जिले के बालोतरा थाना इलाके में एक नाबालिग से चार युवकों ने गैंगरेप कर उसका वीडिया वायरल कर दिया. पीड़िता के परिजनों ने इस संबंध चार युवकों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है.

तीन दिन पहले वायरल किया वीडियो

पुलिस के अनुसार वारदात का शिकार हुई पीड़िता 16 वर्ष की है. आरोपियों ने काफी समय पहले पीड़िता से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था. उस दौरान उसका अश्लील वीडियो बना लिया और फोटो खींच लिए. आरोपी लंबे समय से पीड़िता को ब्लैकमेल कर रहे थे. उसके बाद आरोपियों ने तीन दिन पहले 15 जुलाई को इस अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. इस पर पीड़िता के परिजनों ने शुक्रवार को बालोतरा थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया. आरोपियों में मनोहर सिंह, धन्नाराम, चौथाराम और राम कितपाला शामिल हैं.



पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है

बालोतरा पुलिस उपाधीक्षक छुग सिंह सोढ़ा का कहना है कि पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है. पीड़िता का मेडिकल करवाया जा रहा है. आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही है.
Hindi News: P News Top हिन्दी न्यूज़ website ; Top Breaking headlines on Politics, India News, Bollywood,Cricket & Sports
स्वतंत्रता सेनानी स्व. दानमल बोहरा की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई
पाली, 17 जुलाई। स्वतंत्रता सैनानी स्व. दानमल बोहरा की द्वितीय पुण्यतिथि स्थानीय ठेकेदार संघ भवन में बुधवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
ललित बोहरा ने बताया कि श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अजीजदर्द, सेवादल के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन हटेला, नगर परिषद उपसभापति मूलसिंह भाटी, प्रतिपक्ष नेता भवंरराव, मुस्लीम समाज सदर हाजी तारा भाई पार्षद ललित भाई प्रितमानी, एडवोकेट मुरली मनोहर बोडा, सीताराम शार्म, जीवराज बोराणा, कांग्रेस ब्लाॅक अध्यक्ष मेहबूब टी, आईटी सेल प्रदेश सदस्य आमीन अली रंगरेज, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोटूभाई, मेवाराम ओड, जीवराज चैहान, रंगराज मेहता, अब्दुल रज्जाक सिलावट, अम्बालाल वागोरिया, पाली सांसद प्रतिनिधि राकेश भाटी, भवानीसिंह राजावत, एडवोकेट मोहम्मद साबीर, हिम्मतसिंह राजपुरोहित, श्रवण गोयल एवं असगर कुरेशी, शफी मोहम्मद, चांद मल गांधी, रमेश भारती, राकेश भटनाकर, नरेश पण्डित, मयंक बोहरा, डाॅ हीरालाल पुरोहित, रामाकिशन सोलंकी, दुलीचंद कुमावत, मदनसिंह जागरवाल, डाॅ अखिलेस, ओमप्रकाश शर्मा, कमरूभाई पठान, जन्नत बानो खोखरा, दिनेश बोहरा, गोविन्द कुष्ण व्यास, एडवोकेट रूपेश बिस्सा, दिलीप श्रीमाली नरेन्द्र डागा, प्रवीण कोठारी आदि गणमान्य व्यक्तियों ने श्रद्धा समुन अर्पित कर श्रद्धांजलि र्दी।
इससे पूर्व शेरे राजस्थान पूर्व मुख्यमंत्री जयनारायण व्यास की मूर्ति पर पुष्पाहार अर्पित किया गया, कार्यक्रम में उपस्थित लोगो ने स्व. दानमल बोहरा की स्मृति को चिरस्मृति बनाने हेतु पाली के किसी सरकारी भवन का नामकरण स्व. दानमल बोहरा के नाम से करने व किसी चैराहे पर मूर्ति लगाने की मांग की। कार्यक्रम के पश्चात बोहरा परिवार द्वारा कुष्ट आश्रम व नैत्रहीन विद्यालय में बिस्कुट व फल वितरण किए गए। मुरली मनोहर बोडा, जिलाध्यक्ष विधि विभाग कांग्रेस ने स्व. बोहरा की जीवनी व आदर्शो पर प्रकाश डाला।

---
उदयपुर में कवियत्री डाॅ कविता किरण को किया सम्मानित
पाली, 17 जुलाई। गजल अकादमी एवं महाराणा कुंभा संगीत परिषद द्वारा जिले के फालना की राष्ट्रीय कवियत्री डाॅ. कविता किरण को साहित्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया है।
इस अवसर पर श्रीमती साधना भट्ट की पुस्तक ‘‘तुम’’ का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में संगीत क्षेत्र के 10 तथा साहित्य क्षेत्र में 10 कवियो का सम्मान किया गया। एआरआर के पूर्व निदेशक माणिक आर्य एवं प्रसिद्ध संगीतज्ञ प्रेम भंडारी भी मौजूद रहे।
फोटो केप्शन - 02
---
पेंशनर्स के स्थिरीकरण के लिए आवेदन 30 सितम्बर तक होगे
पाली, 17 जुलाई। पेंशनर्स समाज पाली द्वारा स्टेट बैंक कलेक्ट्रेट शाखा के मैनेजर से पेंशनर्स समस्याओं से अवगत कराया एवं राज्य सरकार द्वारा सातवें आयोग के स्थिरीकरण के लिए 30 सितम्बर तक आवेदन किए जा सकते है।
पेंशनर्स समाज के अध्यक्ष हस्तीमल अरोडा ने बताया कि बैंक मैनेजर ने विश्वास दिलाया कि पेंशनर्स समाज के राज्य सरकार द्वारा सातवें वेतन आयोग के स्थिरीकरण के एरियर का भुगतन बहुत जल्द ही दिलाया जा रहा है। अब तक संशोधित पीपीओ जो कोषालय से प्राप्त हुए है उसे जयपुर मुख्यालय को भेजे दिए गए है। इसी माह में एरियर भुगतान जारी कर दिया जाएगा। इसके अलावा कोषाधिकारी द्वारा भी विश्वास दिलाया है कि हमारे यहां भी उस कोष कार्यालयों में भी इस प्रकार के सभी मामलों में स्थिरी करण किया जाकर प्रकरण बैंक भिजवाने की कोशिश को गति दी जा रही है। राज्य सरकार ने पेंशनर्स के सातवें वेतन आयोग के स्थिरीकरण की आवेदन की तिथि 30 सितम्बर 2019 तक निर्धारित की है। जिन पेंशनर्स ने आवेदन नहीं किया है वे सभी सेवानिवृत पेंशनर्स 30 सितम्बर से पूर्व अपना आवेदन जिला कोष कार्यालय व संयुक्त पेंशर विभाग को प्रस्तुत करावें।
---
Hindi News: P News Top हिन्दी न्यूज़ website ; Top Breaking headlines on Politics, India News, Bollywood,Cricket & Sports
ब्रेकिंग पाली जिला कारागृह का आज जिला कलेक्टर दिनेश चंद्र जैन एवं प्रशिक्षु देशलदान ने किया निरीक्षण
*


*निरीक्षण के दौरान उन्होंने अंदर बंदियों से मुलाकात कर बात की बंदियों ने उनको कहा कि यहां पर जेल की व्यवस्था अच्छी है और हम यहां के व्यवस्थाओं से संतुष्ट है जेल प्रभारी इकबाल भाटी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि हाल ही में जेल में एसटीडी की सुविधा भी शुरू करवाई गई है जिसमें बंदियों के परिवारजनों से बात करने के लिए चार नंबर पर परिजनों से बात करने के लिए 5 मिनट के लिए रोज की बात करने का सुविधा प्रदान की गई है एवं लाइब्रेरी भी खोली गई है बंदियों के लिए  महापुरुषों की किताबों उपलब्ध रहेगी। एवं बंदियों के दैनिक उपयोग के लिए केंटिग की व्यवस्था भी शुरू की गई।*
Hindi News: P News Top हिन्दी न्यूज़ website ; Top Breaking headlines on Politics, India News, Bollywood,Cricket & Sports
हत्या का पर्दाफाश,महिला सहित 2 गिरफ्तार
         /पत्नी व प्रेमी ने 3 लाख रूपये की सुपारी देकर कराई थी हत्या

जयपुर 14 जुलाई। भरतपुर जिले की रूपवास थाना पुलिस ने टैम्पो चालक की हत्या के मामले का पर्दाफाश कर
महिला सहित 2 जनों को गिरफ्तार किया है। मृतक की पत्नि व प्रेमी ही निकले हत्या के षडयन्त्रकारी जिन्होंने 3 लाख रूपये की सुपारी देकर कराई थी हत्या।
      पुलिस अधीक्षक श्री हैदर अली जैदी ने बताया कि 4 जुलाई की सुबह गांव जटमासी व जौतरोली के मध्य अज्ञात व्यक्ति की लाश पडी होने की सूचना पर थानाधिकारी रूपवास श्री रामनाथसिंह व वृताधिकारी बयाना श्री चेतराम सेवदा तथा एफएसएल टीम को मौके पर भेजा गया। अज्ञात मृतक के वारिसानों व अज्ञात हत्यारों की गई। वारिसानों का पता लगाकर वारिसानों को घटना की सूचना दी गई।
      श्री जैदी ने बताया कि घटना की गम्भीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ श्री रमेश चन्द मौर्य एवं सीओ बयाना श्री चेतराम सेवदा के निकटतम सुपरवीजन में एक विशेष टीम थानाधिकारी रूपबास श्री रामनाथसिंह  मय जाप्ता की गठित की गई। टीम को तकनीकी साधनों व मुखविर तंत्र की सहायता से पता चला कि मृतक की पत्नि श्रीमति इंद्रा के गोकुल कुशवाह निवासी चन्दू का पुरा से अवैध सम्बन्ध है। इस पर मृतक की पत्नि श्रीमति इन्द्रा व गोकुल कुशवाह को दस्तयाब कर कडी पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
       पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूछताछ में उन्होंने बताया कि करीब दो साल पूर्व गोकुल की जान पहचान मृतक की पत्नि श्रीमति इन्द्रा से हुई थी, तभी से दोनों चोरी छिपे एक दूसरे से मिलने-जुलने लगे थे। मृतक की पत्नि का लम्बे समय तक फोन पर गोकुल से बातचीत होने पर मृतक दशरथ को संदेह होने पर पत्नि के साथ लडाई-झगडा व मारपीट करने लगा था। इसकी शिकायत मृतक की पत्नि ने अपने कथित प्रेमी गोकुल को की, तब दोनों ने मृतक दशरथ को दूर करने की योजना बनाते हुए हत्या करने की योजना बनाई।
*सुपारी किलरो को दी 3 लाख की सुपारी*
      उन्होंने आगे बताया कि माह जनवरी 2019 में गोकुल के द्वारा 2 सुपारी किलरों से सम्पर्क किया व 3 लाख रूपये में दशरथ को मारने की सुपारी चिन्टू उर्फ चन्द्रभान कुशवाह व हेमसिंह कुशवाह निवासी झील थाना बसेडी जिला धौलपुर को दे दी थी। योजना के मुताबिक 5 जनवरी को इलाका थाना सरमथुरा में उपरोक्त सुपारी किलरों द्वारा मृतक दशरथ के गोली मारकर हत्या करने का प्रयास किया लेकिन गोली मृतक के हाथ पर लगने के कारण वह गम्भीर घायल हो गया तथा जैर इलाज एसएमएस जयपुर रहा था। इस घटना का मुकदमा थाना सरमथुरा जिला धौलपुर पर दर्ज हुआ था। स्वस्थ होने पर मृतक ने 20-25 दिन पूर्व रोजी-रोटी व गृहस्थी का खर्च चलाने हेतु एक टैम्पो फाइनेन्स लेकर खरीदा। इसके बाद पुनः मृतक की पत्नि व गोकुल ने मृतक को मारने की योजना बनाई। सुपारी किलरों द्वारा मृतक के घर की व आने-जाने वाले रास्तों की रेकी की गई। इसी के तहत 4 जुलाई को मृतक के गांव से निकलते ही सुपारी किलरों द्वारा टैम्पो को किराये पर रूदावल के लिये किया था तथा गांव जटमासी व जोतरोली के बीच सुनसान जगह पर चिन्टू व हेमसिंह ने मृतक को पकडकर गोली मार दी थी। लाश को टैम्पो मेंं पटक कर अपनी मोटरसाइकिल से बैठकर भाग गये थे। तथा दशरथ की हत्या करने की सूचना गोकुल व मृतक की पत्नि श्रीमति इन्द्रा को दे सुपारी की शेष रकम गोकुल से प्राप्त कर ली।
    श्री जैदी ने बताया कि आज टीम द्वारा मुखविर की सूचना के आधार पर षडयन्त्रकारी गोकुल पुत्र सीताराम कुशवाह निवासी चन्दू पुरा थाना कौलारी जिला धौलपुर व मृतक की पत्नि श्रीमति इन्द्रा को गिरफतार किया जाकर अनुसंधान किया जा रहा है। घटना के शेष फरार आरोपियों की गिरफतारी हेतु टीमों को रवाना किया गया है।
                                        
Hindi News: P News Top हिन्दी न्यूज़ website ; Top Breaking headlines on Politics, India News, Bollywood,Cricket & Sports
शहीद दीवान गनी का उठा जनाजा, मामले का पटाक्षेप

भीलवाड़ा/ शहीद दीवान मोहम्मद गनी की हत्या को लेकर तीन सूत्रीय मांगो को लेकर चल रहा घटनाक्रम का पटाक्षेप हो गया और शहीद की मयत सुपुर्द -ए-खाख के लिए निकल गई । मांगे को लेकर कलेक्टर राजेन्द्र भट्ट
 कलेक्टर और एस पी हरेन्द्र महावर  शहीद गनी के निवास पर पहुंचे । और शहीद के परिजनों से बात कर उन्हे आश्वासन दिया की ड्यूटी के दौरान मौत होने पर सरकार की और से निर्धारित राशि मिल जाएगी और एक सदस्य को नौकरी मिलेगी ही इसके अलावा कलेक्ट्रेट और पुलिस विभाग के कर्मी एक दिन की तनख़्वाह शहीद गनी के परिवार को स्वेच्छा से देंगे तथा
शहीद दीवान के एक बेटी व एक बेटे को बालिग़ होने तक एक को कलेक्टर व एक एस पी पढाई का खर्चा वहन करेंगे । कलेक्टर राजेंद्र भट्ट शहीद गनी के परिवार को यूआईटी से मकान आवंटित करने के लिए राज्य सरकार को शिफारिश करेंगे । राजसमंद पुलिस टीम के प्रतिनिधि डीप्टी राजेंद्र सिंह भीलवाड़ा पहुँचे । शहीद हेड क़ानि गनी के अंतिम संस्कार (सुपुर्दे ख़ाक ) में होंगे शामिल
 ज़िला कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि महामंत्री संगठन महेश सोनी भी शहीद के निवास पहुँचे
Hindi News: P News Top हिन्दी न्यूज़ website ; Top Breaking headlines on Politics, India News, Bollywood,Cricket & Sports
*रेगिस्तान अपने रंग में रंगा,धूल भरी आंधियां चलने से रास्ते बंद,रेल मार्ग पर आई रेत्*

*थार का रेगिस्तान भीषण गर्मी के बाद अब अपने असली राणजी में रंग गया।।पिछले चार दिनों से तेज़ आंधियों के दौर ने जन जीवन को न केवल प्रभावित किया बल्कि मानसून की उम्मीदों पर भी ग्रहण लगा दिया।।बाडमेर जेसलमेर के किसानों को बड़ी उम्मीद जगी थी कि भीषण गर्मी और उमस के बाद मानसून की बरसात उनका सहारा बनेगी ।मगर रेगिस्तान में आंधियों का दौर ऐसा चला कि ग्रामीण क्षेत्रो में चल रही सनसनाती हवाओ ने सड़क मार्ग रेत से अटा दिए।।बाडमेर मुनाबाव रेल मार्ग की पटरियों पर रेत जमा हो गई।।शहरी क्षेत्र की गृहणियां भी मकानों से रेत साफ साफ करते करते परेशान हो गई।इस बार लम्बे समय बाद रेगिस्तानी इलाका अपने असली रंग में रंगा है।।आंधियों का दौर चलने से गर्मी से जरूर राहत मिली मगर मानसून से लोग अब ना उम्मीद हो गए।अब किसानों को पाछत बरसात से उम्मीद है जो अगस्त माह में होती है।।सड़क मार्गो के बंद होने से ग्रामीण इलाकों में परिवहन मुश्किल हो गया।तो पशुधन पर इसका असर हो रहा है।।गोधन काल का ग्रास बन रही।।ग्रेफ द्वारा सरहदी सड़को से मिट्टी हटाने के समाचार कहीं से नही आ रहे।।सार्वजनिक निर्माण विभाग को आगे आना चाहिए।।
Hindi News: P News Top हिन्दी न्यूज़ website ; Top Breaking headlines on Politics, India News, Bollywood,Cricket & Sports
जनसंख्या समाधान फाउंडेशन मथुरा ने जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने हेतु पीएम को ज्ञापन दिया ।
जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की प्रांत संयोजिका साधना शक्ति की टीम द्वारा डीएम मथुरा को पीएम के नाम ज्ञापन सौंपा गया
उक्त कार्यक्रम में बोलते हुए साधना शक्तिं ने बढ़ती हुई जनसंख्या पर नियंत्रण केलिए प्रभावी कानून बनाने की आवश्यकता पर बल दिया । इस अवसर पर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की मथुरा टीम उपस्थित रहीं।
Hindi News: P News Top हिन्दी न्यूज़ website ; Top Breaking headlines on Politics, India News, Bollywood,Cricket & Sports
जय गौ माता जय गोपाल

 जनसंख्या समाधान फाउंडेशन एवं पसारी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में चिड़ावा उपखंड अधिकारी  को प्रधानमंत्री  के नाम जनसंख्या स्थिरता कानून के लिए ज्ञापन सौंपा गया
तथा बढ़ती हुई जनसंख्या विस्फोट के कारण हो रहे नुकसान व प्राकृतिक संसाधनों से  घटक बढ़ती समस्याओं के बारे में ज्ञापन में अवगत कराया गया तथा शीघ्र ही जनसंख्या नियंत्रण कानून को शीघ्रता से लागू करने की अपील की मौके पर राष्ट्रीय सचिव श्री बजरंग लाल सोमरा मौजूद थे

 निवेदक डॉ गणेश चेतीवाल मुख्य समन्वयक पसारी फाउंडेशन चिड़ावा प्रांत संयोजक जनसंख्या समाधान फाउंडेशन राजस्थान
Hindi News: P News Top हिन्दी न्यूज़ website ; Top Breaking headlines on Politics, India News, Bollywood,Cricket & Sports
 जनसंख्या दिवस पर , जनसंख्या नियत्रण कानून बनवाने हेतु प्रधानमंत्री को ज्ञापन
 कल जनसंख्या दिवस पर देश के सभी 710 जिलों से जिला कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा
जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव बजरंग सोमरा के नेतृत्व में 11 जुलाई को दो बच्चो का कानून सभी के लिए बनाए जाने हेतु उपखंड चिड़ावा पर रैली निकाली जाएगी  व प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन उपखंड अधिकारी को सौंपा जाएगा, जिसमे डॉक्टर गणेश चेटीवाल समन्वयक जनसंख्या समाधान फाउंडेशन , उमेश शर्मा अखिल भारतीय मानवाधिकार निगरानी समिति व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे
Hindi News: P News Top हिन्दी न्यूज़ website ; Top Breaking headlines on Politics, India News, Bollywood,Cricket & Sports
कृष्णा संस्था को पच्चीस सालों से उल्लेखनीय सामाजिक कार्य करने पर जयपुर में सम्मानित किया

उत्तराखंड की राज्यपाल और भाजपा संगठन मंत्री चन्द्र शेखर ने किया सम्मानित

केंद्र सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का दिया निमंत्रण

जयपुर के हरीश चंद्र तोतुका भवन में आशी आहना द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य, भाजपा के संगठन मंत्री चन्द्र शेखर द्वारा कृष्णा संस्था को पच्चीस सालों से समाजहित में किये जा रहे विकास कार्यो के लिए संस्था प्रधान चन्दन सिंह भाटी को सम्मानित किया गया।

राज्यपाल श्रीमती बेबीरानी मौर्य और चन्द्र शेखर  ने संस्था को केंद्र सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचने में सहयोग के लिए आमंत्रित किया।

संस्था द्वारा पच्चीस साल से पर्यावरण सरंक्षण,स्वास्थ्य जागरूकता,निशुल्क चिकित्सा शिबिर,सेक्स वर्कर को समाज की मुख्य धारा में जोडने,2007 में आई बाढ़ में मलवा के पुनर्निर्माण और विकास में उल्लेखनीय योगदान,शिक्षा के क्षेत्र में ,जरूरतमंदों की सहायता,अकाल प्रबंधन,नीम महोत्सव,परिंडा अभियान,स्वच्छ भारत मिशन में अहम योगदान,बाल श्रमिकों को शिक्षित करने सहित समाज हित कार्यो को लेकर श्री कृष्णा संस्था को भव्य कार्यक्रम में सम्मानित किया।।संस्था के सीईओ चन्दन सिंह भाटी और राजेंद्र सिंह चौहान ने सम्मान ग्रहण किया।संस्था को जिला प्रशासन बाडमेर द्वारा तीन बार सम्मानित किया जा चुका है।

 संस्था बाडमेर में पच्चीस साल सेवा कार्य करने के पश्चात जेसलमेर जिले में जन सेवार्थ कार्य शुरू कर रही है ।
Hindi News: P News Top हिन्दी न्यूज़ website ; Top Breaking headlines on Politics, India News, Bollywood,Cricket & Sports
सिकंदर ने 25 बालकों व 40 किन्नरों पुरूषो से बनाए यौन सबंधं
*शास्त्री नगर मासूम दुष्कर्म मामले में आरोपी जीवाणु कोर्ट मे पेश*

जयपुर /शास्त्री नगर में मासूम से दरिंदगी मामले के आरोपी सिकंदर उर्फ जीवाणु को आज पुलिस ने कोर्ट में पेश किया. आरोपी को कोर्ट परिसर में भी लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा. आक्रोशित लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में ही उससे मारपीट शुरू कर दी. लोगों का कहना था कि आरोपी को उनके हवाले किया जाए. वहीं पेशी के बाद कई चौंकाने वाले खुलासे भी सामने आए.

*कोटा से किया गिरफ्तार*
हालांकि कोर्ट से सिकंदर को सीधा जेल भेज दिया गया. सिकंदर को कोटा से गिरफ्तार किया था. वह जयपुर में किराये के मकान में रहता है और वारदाताओं के बाद कोटा में छिपा था. जीवाणु ने दरिंदगी के कई कारनामों का खुलासा किया है. उसकी यौन लिप्सा इतनी ज्यादा थी की अब तक उसने  25 बालकों और 40 से ज्यादा पुरुष व किन्नरों से यौनाचार करना कबूला किया है. जीवाणु ने खुद अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का खुलासा किया है. वह अपने पास एक पिस्तौल रखता था और नाबालिग बालक-बालिका और महिलाओं को डराकर दुष्कर्म करता था. पुलिस पूछताछ में जीवाणु ने नाई की थड़ी, भट्टा बस्ती, शास्त्री नगर में दुष्कर्म की कई अन्य वारदातें भी कबूल की हैं. पुलिस इनकी जांच में जुटी हुई है.

*पुलिस के सामने दी धमकी*
सिंकदर से जब पुलिस पूछताछ कर रही थी तब उसके चेहरे पर जरा भी डर और पछतावा नहीं था. बल्कि कह रहा था कि जिन लोगों ने उसके बारे में पुलिस को सूचना दी और पकड़ाया, उनपर वह मौत का कहर के रूप में जेल से निकलते ही टूट पड़ेगा और बदला पूरा करेगा.

*दुष्कर्म के बाद बढ़ गया था तनाव*
बता दें कि शास्त्री नगर में 1 जुलाई को 7 साल की बच्ची की दुष्कर्म की घटना के बाद से तनाव व्याप्त हो गया था. पुलिस को यहां 2 से 6 जुलाई तक 13 थाना क्षेत्रों में इंटरनेट भी बंद करना पड़ा था. इस घटना से 8 दिन पहले 22 जुलाई को भी इसी इलाके की 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म हुआ था।