शिक्षक दिवस पर छात्रो ने जाना शिक्षा व शिक्षक का महत्व
।।
सूरजगढ़, दिनांक 05.09.2019
टेगौर पब्लिक स्कूल सूरजगढ़ के सीबीएसई प्रागण में शिक्षक दिवस  मनाया गया इस मौके पर विद्यालय के छात्र/छात्राओं ने शिक्षक बनकर शिक्षा व शिक्षक के महत्व को करीब से जाना इस मोके पर विद्यालय निदेशिका श्रीमती दीक्षा अहलावत ने कहा की शिक्षक दिवस शिक्षको और छात्रों के रिश्तो को और भी अच्छा बनाने का एक महान अवसर होता है जो बहुत ही खुशी के साथ मनाया जाता है। तथा सभी छात्रों को सदैव जीवन में आगे बढने के लिए मेहनत ही मूलमंत्र है का रास्ता बताया। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य रणधीर सिहं, टैगोर चिल्ड्रन अकादमी के प्राचार्य अनिल कुमार शर्मा ने भी बच्चो को सदमार्ग पर चलने हेतू प्रेरित किया। इस अवसर पर बलवान भास्कर, अजय लुणायच, योगेन्द्र सिंह, रोशन लाल, पवन मोरवाल, विजेन्द्र झाझडिया, सजय गजराज  तथा समस्त टैगोर परिवार रहा मौजूद।

Post A Comment: