हत्या का पर्दाफाश,महिला सहित 2 गिरफ्तार
/पत्नी व प्रेमी ने 3 लाख रूपये की सुपारी देकर कराई थी हत्या
जयपुर 14 जुलाई। भरतपुर जिले की रूपवास थाना पुलिस ने टैम्पो चालक की हत्या के मामले का पर्दाफाश कर
महिला सहित 2 जनों को गिरफ्तार किया है। मृतक की पत्नि व प्रेमी ही निकले हत्या के षडयन्त्रकारी जिन्होंने 3 लाख रूपये की सुपारी देकर कराई थी हत्या।
पुलिस अधीक्षक श्री हैदर अली जैदी ने बताया कि 4 जुलाई की सुबह गांव जटमासी व जौतरोली के मध्य अज्ञात व्यक्ति की लाश पडी होने की सूचना पर थानाधिकारी रूपवास श्री रामनाथसिंह व वृताधिकारी बयाना श्री चेतराम सेवदा तथा एफएसएल टीम को मौके पर भेजा गया। अज्ञात मृतक के वारिसानों व अज्ञात हत्यारों की गई। वारिसानों का पता लगाकर वारिसानों को घटना की सूचना दी गई।
श्री जैदी ने बताया कि घटना की गम्भीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ श्री रमेश चन्द मौर्य एवं सीओ बयाना श्री चेतराम सेवदा के निकटतम सुपरवीजन में एक विशेष टीम थानाधिकारी रूपबास श्री रामनाथसिंह मय जाप्ता की गठित की गई। टीम को तकनीकी साधनों व मुखविर तंत्र की सहायता से पता चला कि मृतक की पत्नि श्रीमति इंद्रा के गोकुल कुशवाह निवासी चन्दू का पुरा से अवैध सम्बन्ध है। इस पर मृतक की पत्नि श्रीमति इन्द्रा व गोकुल कुशवाह को दस्तयाब कर कडी पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूछताछ में उन्होंने बताया कि करीब दो साल पूर्व गोकुल की जान पहचान मृतक की पत्नि श्रीमति इन्द्रा से हुई थी, तभी से दोनों चोरी छिपे एक दूसरे से मिलने-जुलने लगे थे। मृतक की पत्नि का लम्बे समय तक फोन पर गोकुल से बातचीत होने पर मृतक दशरथ को संदेह होने पर पत्नि के साथ लडाई-झगडा व मारपीट करने लगा था। इसकी शिकायत मृतक की पत्नि ने अपने कथित प्रेमी गोकुल को की, तब दोनों ने मृतक दशरथ को दूर करने की योजना बनाते हुए हत्या करने की योजना बनाई।
*सुपारी किलरो को दी 3 लाख की सुपारी*
उन्होंने आगे बताया कि माह जनवरी 2019 में गोकुल के द्वारा 2 सुपारी किलरों से सम्पर्क किया व 3 लाख रूपये में दशरथ को मारने की सुपारी चिन्टू उर्फ चन्द्रभान कुशवाह व हेमसिंह कुशवाह निवासी झील थाना बसेडी जिला धौलपुर को दे दी थी। योजना के मुताबिक 5 जनवरी को इलाका थाना सरमथुरा में उपरोक्त सुपारी किलरों द्वारा मृतक दशरथ के गोली मारकर हत्या करने का प्रयास किया लेकिन गोली मृतक के हाथ पर लगने के कारण वह गम्भीर घायल हो गया तथा जैर इलाज एसएमएस जयपुर रहा था। इस घटना का मुकदमा थाना सरमथुरा जिला धौलपुर पर दर्ज हुआ था। स्वस्थ होने पर मृतक ने 20-25 दिन पूर्व रोजी-रोटी व गृहस्थी का खर्च चलाने हेतु एक टैम्पो फाइनेन्स लेकर खरीदा। इसके बाद पुनः मृतक की पत्नि व गोकुल ने मृतक को मारने की योजना बनाई। सुपारी किलरों द्वारा मृतक के घर की व आने-जाने वाले रास्तों की रेकी की गई। इसी के तहत 4 जुलाई को मृतक के गांव से निकलते ही सुपारी किलरों द्वारा टैम्पो को किराये पर रूदावल के लिये किया था तथा गांव जटमासी व जोतरोली के बीच सुनसान जगह पर चिन्टू व हेमसिंह ने मृतक को पकडकर गोली मार दी थी। लाश को टैम्पो मेंं पटक कर अपनी मोटरसाइकिल से बैठकर भाग गये थे। तथा दशरथ की हत्या करने की सूचना गोकुल व मृतक की पत्नि श्रीमति इन्द्रा को दे सुपारी की शेष रकम गोकुल से प्राप्त कर ली।
श्री जैदी ने बताया कि आज टीम द्वारा मुखविर की सूचना के आधार पर षडयन्त्रकारी गोकुल पुत्र सीताराम कुशवाह निवासी चन्दू पुरा थाना कौलारी जिला धौलपुर व मृतक की पत्नि श्रीमति इन्द्रा को गिरफतार किया जाकर अनुसंधान किया जा रहा है। घटना के शेष फरार आरोपियों की गिरफतारी हेतु टीमों को रवाना किया गया है।

Post A Comment: