शहीद दीवान गनी का उठा जनाजा, मामले का पटाक्षेप

भीलवाड़ा/ शहीद दीवान मोहम्मद गनी की हत्या को लेकर तीन सूत्रीय मांगो को लेकर चल रहा घटनाक्रम का पटाक्षेप हो गया और शहीद की मयत सुपुर्द -ए-खाख के लिए निकल गई । मांगे को लेकर कलेक्टर राजेन्द्र भट्ट
 कलेक्टर और एस पी हरेन्द्र महावर  शहीद गनी के निवास पर पहुंचे । और शहीद के परिजनों से बात कर उन्हे आश्वासन दिया की ड्यूटी के दौरान मौत होने पर सरकार की और से निर्धारित राशि मिल जाएगी और एक सदस्य को नौकरी मिलेगी ही इसके अलावा कलेक्ट्रेट और पुलिस विभाग के कर्मी एक दिन की तनख़्वाह शहीद गनी के परिवार को स्वेच्छा से देंगे तथा
शहीद दीवान के एक बेटी व एक बेटे को बालिग़ होने तक एक को कलेक्टर व एक एस पी पढाई का खर्चा वहन करेंगे । कलेक्टर राजेंद्र भट्ट शहीद गनी के परिवार को यूआईटी से मकान आवंटित करने के लिए राज्य सरकार को शिफारिश करेंगे । राजसमंद पुलिस टीम के प्रतिनिधि डीप्टी राजेंद्र सिंह भीलवाड़ा पहुँचे । शहीद हेड क़ानि गनी के अंतिम संस्कार (सुपुर्दे ख़ाक ) में होंगे शामिल
 ज़िला कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि महामंत्री संगठन महेश सोनी भी शहीद के निवास पहुँचे

Post A Comment: