पानी भरे गड्ढे में डूबने से किशोर की मौत

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आज़ाद की रिपोर्ट !

समस्तीपुर : जिले के खानपुर थाना हल्का के श्रीपुरगाहर पंचायत के कामोपुर वार्ड स0 3 निवासी उमेश राय के 15 वर्षीय पुत्र शिवरंजन कुमार की मौत गड्ढे में डूबने से हो गई। घटना से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर मौके पर पहुँचे पुलिस अधिकारी को बनाया बंधक, इतना ही नही आक्रोशित लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे बाजे की। तथा मुख्य सड़क को घण्टो जाम कर मुआवजे की मांग कर रहे थे। आक्रोशित लोगों का कहना है कि अवैध रूप से चिमनी मालिकों के द्वारा गड्ढा छोड़ दिये जाने पर इस तरह का घटना हुआ और किशोर की जान चली गई। इधर लोगों का कहना है कि उक्त चिमनी मालिक पर आवश्यक कार्रवाई करें और मृतक के परिजन को उचित मुआवजा दिलाएं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिव रंजन कुमार खेलते खेलते पानी भरे गड्ढे के पास चला गया और उसका पैर फिसल गया जिससे 40 फिट गहरे पानी मे चला गया था। गांव एवं आसपास के लोगों के मदद से लाश को बाहर निकाला गया। स्थानीय मुखिया रमेश मांझी मौके पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों को समझा बुझा कर जाम खत्म करवाया और कबीर अंत्येष्ठि योजना के तहत मृतक के परिजन को तीन हजार रुपया दिया।

Post A Comment: