सिकंदर ने 25 बालकों व 40 किन्नरों पुरूषो से बनाए यौन सबंधं
*शास्त्री नगर मासूम दुष्कर्म मामले में आरोपी जीवाणु कोर्ट मे पेश*
जयपुर /शास्त्री नगर में मासूम से दरिंदगी मामले के आरोपी सिकंदर उर्फ जीवाणु को आज पुलिस ने कोर्ट में पेश किया. आरोपी को कोर्ट परिसर में भी लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा. आक्रोशित लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में ही उससे मारपीट शुरू कर दी. लोगों का कहना था कि आरोपी को उनके हवाले किया जाए. वहीं पेशी के बाद कई चौंकाने वाले खुलासे भी सामने आए.
*कोटा से किया गिरफ्तार*
हालांकि कोर्ट से सिकंदर को सीधा जेल भेज दिया गया. सिकंदर को कोटा से गिरफ्तार किया था. वह जयपुर में किराये के मकान में रहता है और वारदाताओं के बाद कोटा में छिपा था. जीवाणु ने दरिंदगी के कई कारनामों का खुलासा किया है. उसकी यौन लिप्सा इतनी ज्यादा थी की अब तक उसने 25 बालकों और 40 से ज्यादा पुरुष व किन्नरों से यौनाचार करना कबूला किया है. जीवाणु ने खुद अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का खुलासा किया है. वह अपने पास एक पिस्तौल रखता था और नाबालिग बालक-बालिका और महिलाओं को डराकर दुष्कर्म करता था. पुलिस पूछताछ में जीवाणु ने नाई की थड़ी, भट्टा बस्ती, शास्त्री नगर में दुष्कर्म की कई अन्य वारदातें भी कबूल की हैं. पुलिस इनकी जांच में जुटी हुई है.
*पुलिस के सामने दी धमकी*
सिंकदर से जब पुलिस पूछताछ कर रही थी तब उसके चेहरे पर जरा भी डर और पछतावा नहीं था. बल्कि कह रहा था कि जिन लोगों ने उसके बारे में पुलिस को सूचना दी और पकड़ाया, उनपर वह मौत का कहर के रूप में जेल से निकलते ही टूट पड़ेगा और बदला पूरा करेगा.
*दुष्कर्म के बाद बढ़ गया था तनाव*
बता दें कि शास्त्री नगर में 1 जुलाई को 7 साल की बच्ची की दुष्कर्म की घटना के बाद से तनाव व्याप्त हो गया था. पुलिस को यहां 2 से 6 जुलाई तक 13 थाना क्षेत्रों में इंटरनेट भी बंद करना पड़ा था. इस घटना से 8 दिन पहले 22 जुलाई को भी इसी इलाके की 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म हुआ था।

Post A Comment: