हैवानियत ने फिर सर उठाया बाडमेर में ,नाबालिग के साथ गैंगरेप,वीडियो किया वायरल,बालोतरा का मामला
*
बाड़मेर सरहदी जिले के बालोतरा थाना इलाके में एक नाबालिग से चार युवकों ने गैंगरेप कर उसका वीडिया वायरल कर दिया. पीड़िता के परिजनों ने इस संबंध चार युवकों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है.
तीन दिन पहले वायरल किया वीडियो
पुलिस के अनुसार वारदात का शिकार हुई पीड़िता 16 वर्ष की है. आरोपियों ने काफी समय पहले पीड़िता से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था. उस दौरान उसका अश्लील वीडियो बना लिया और फोटो खींच लिए. आरोपी लंबे समय से पीड़िता को ब्लैकमेल कर रहे थे. उसके बाद आरोपियों ने तीन दिन पहले 15 जुलाई को इस अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. इस पर पीड़िता के परिजनों ने शुक्रवार को बालोतरा थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया. आरोपियों में मनोहर सिंह, धन्नाराम, चौथाराम और राम कितपाला शामिल हैं.
पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है
बालोतरा पुलिस उपाधीक्षक छुग सिंह सोढ़ा का कहना है कि पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है. पीड़िता का मेडिकल करवाया जा रहा है. आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही है.

Post A Comment: