लोकेशन खण्डवा
मध्यप्रदेश
  ब्यूरोचिफ चंद्रशेखर महाजन
स्लग.....खण्डवा शहर
लाल चौकी स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास सड़क पर गड्ढे होने से दुर्घटनाएं हो रही है।
यह सड़क मार्ग ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाला भी है यही वजह है कि दिन भर लाल चौकी स्थित सड़क से गुजरने वाले राहगीरों को गड्ढों के कारण दुर्घटनाग्रस्त होना पड़ रहा है । जनता की समस्याओं को देखते हुए सद्भावना मंच द्वारा रेलवे मंडल रतलाम के इंजीनियर सुरेंद्र पिपलोदिया को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र ही इस मार्ग को बनाने की मांग की गई
रेलवे क्रॉसिंग के पास की सड़क अत्यंत दुर्दशा की हालत में है। यहां पर सड़क तो बची नहीं है सिर्फ गड्ढे ही दिखते हैं जिसके कारण कई लोगों को गिरने से चोट लग चुकी है । यहां पर करीब 100 मीटर के अंदर सड़क को 3   विभाग लगते हैं । नगर निगम, रेलवे मंडल रतलाम, एवं लोक निर्माण विभाग की सड़क है ।नगर निगम अपने हिस्से की सड़क आधी अधूरी निर्माण कर देता है और रेलवे तथा पीडब्ल्यूडी अपने हिस्से की सड़क नहीं बनाते हैं  यही वजह है कि यहां पर दुर्घटनाएं बढ़ती ही जा रही है । ज्ञापन के पश्चात श्री पिपलोदिया ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 1 सप्ताह में सड़क निर्माण का कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया ।इस अवसर पर सद्भावना मंच के अध्यक्ष प्रमोद जैन ,मुरली कोडवानी, कमल नागपाल, डॉक्टर जगदीश चंद्र चौरे, देवेंद्र जैन, चंद्रकुमार सांड, आनंदपाल तोमर ,एके दवे, उमेश कपूर, सुरेश मालवीय, सुनील पासी, अभिनेश सिंह एवं अन्य उपस्थित थे।

Post A Comment: