कृष्णा संस्था को पच्चीस सालों से उल्लेखनीय सामाजिक कार्य करने पर जयपुर में सम्मानित किया
उत्तराखंड की राज्यपाल और भाजपा संगठन मंत्री चन्द्र शेखर ने किया सम्मानित
केंद्र सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का दिया निमंत्रण
जयपुर के हरीश चंद्र तोतुका भवन में आशी आहना द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य, भाजपा के संगठन मंत्री चन्द्र शेखर द्वारा कृष्णा संस्था को पच्चीस सालों से समाजहित में किये जा रहे विकास कार्यो के लिए संस्था प्रधान चन्दन सिंह भाटी को सम्मानित किया गया।
राज्यपाल श्रीमती बेबीरानी मौर्य और चन्द्र शेखर ने संस्था को केंद्र सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचने में सहयोग के लिए आमंत्रित किया।
संस्था द्वारा पच्चीस साल से पर्यावरण सरंक्षण,स्वास्थ्य जागरूकता,निशुल्क चिकित्सा शिबिर,सेक्स वर्कर को समाज की मुख्य धारा में जोडने,2007 में आई बाढ़ में मलवा के पुनर्निर्माण और विकास में उल्लेखनीय योगदान,शिक्षा के क्षेत्र में ,जरूरतमंदों की सहायता,अकाल प्रबंधन,नीम महोत्सव,परिंडा अभियान,स्वच्छ भारत मिशन में अहम योगदान,बाल श्रमिकों को शिक्षित करने सहित समाज हित कार्यो को लेकर श्री कृष्णा संस्था को भव्य कार्यक्रम में सम्मानित किया।।संस्था के सीईओ चन्दन सिंह भाटी और राजेंद्र सिंह चौहान ने सम्मान ग्रहण किया।संस्था को जिला प्रशासन बाडमेर द्वारा तीन बार सम्मानित किया जा चुका है।
संस्था बाडमेर में पच्चीस साल सेवा कार्य करने के पश्चात जेसलमेर जिले में जन सेवार्थ कार्य शुरू कर रही है ।

Post A Comment: