मुज़फ़्फ़रपुर से राहुल कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरपुर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कल सुबह काजी माेहम्मदपुर थाना के जर्जर भवन के उपरी मंजिल पर स्थित बैरेक में सीढ़ी के पास अचानक से छत भरभरा कर गिर गया।छत गिरने से सेकेंड भर पहले वहा से गुजरे जवानाें के हाेश उड़ गए।बारिश के कारण ब्रह्मपुरा थाना में इतना पानी लग गया कि वह थाना कम तालाब ज्यादा दिखने लगा। जवान जुते खाेलकर व पैंट माेड़कर थाना के बाहर निकलते नजर अाए।इधर, सदर थाना की भी हाल कुछ अच्छा नहीं दिखा। थाना के बैरेक में पानी रिसाव के कारण जवान ड्यूटी के बाद ढंग से साे नहीं पा रहे है। थाना के जर्जर भवन बारिश में जवाब देता नजर अा रहा है। कहीं छत गिरा, ताे काेइ बना तालाब, ताे कहीं छत से चुते रहे पानी।जान की बाजी लगाकर थाना की पुलिस कर रही है ड्यूटी।।


Post A Comment: