मोतिहारी में अपराधी बेखौफ! पुलिस के सामने युवक को चाकू से गोदा
     
मोतिहारी:[गौतम पाण्डेय] सुशासन की सरकार में अपराधी बेखौफ हैं. मोतिहारी में बदमाशों ने पुलिस के सामने एक युवक को चाकू से गोद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना शहर के सबसे भीड़-भाड़ वाले इलाके गांधी चौक की है.
बताया जा रहा है कि ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी में स्कूटी सवार युवक ने बाइक से छतौनी की ओर से आ रहे एक युवक को पहले रोका, फिर पास बुलाकर चाकू से गोद दिया. इसके बाद जख्मी युवक वहीं गिर गया. वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी पुलिस के सामने से फरार हो गए.

हालांकि, जख्मी युवक के साथ एक अन्य बाइक पर सवार उसके साथियों ने एक अपराधी को खदेड कर पकड लिया. इस दौरान चौक पर अफरा-तफरी मच गई. इस दौरान ट्रैफिक पुलिस मुकदर्शक बनी रही. जख्मी युवक को उसके साथियों ने किसी तरह इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मृतक छोटू यादव मोतिहारी नगर के दरोगा टोला में रहता था. वह इंटर की पढाई करता था, जो मोतीपुर के महुवल का रहने वाला था. पुलिस ने बताया कि पकडे गए युवक से पूछताछ चल रही है. बताया जाता है कि दोनों एक ही कोचिंग के छात्र थे. कोचिंग में हुए विवाद को लेकर यह घटना घटी है. गिरफ्तार युवक हर्ष राज नगर के मिसकौट का रहने वाला है.

Post A Comment: