सिंघिया विधुत उपकेंद्र की लापरवाही  से  मानव बल  झुलस गया चीफ एडिटर कृष्ण कुमार संजय :


समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड के अंतर्गत  गोनबारा मध्य विद्यालय कैना में  आज संध्या 7 बजे बिजली ठीक करते वक्त लाइनमैन की लापरवाही के कारण मानव बल ललित कुमार बिजली के खंभे पर गलत शटडाउन के कारण 11000 तार के संपर्क में आ जाने से बुरी तरह से झुलस  गयी जिसकारण  स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। जब मानव बल खभे पर चढ़ कर  बिजली सही कर रहा था उस समय लाइनमैन फ़ोन के माध्यम से संपर्क में था। ग्रामीणों के शोर मचाने के 5 मिनट बाद लाइन काटा गया। आननफानन में प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र सिंघिया  में भर्ती किया गया । मौके पर सिंघिया नगर पंचायत संघर्ष समिति के सदस्यों के द्वारा स्वास्थ्य प्रभारी से मिलकर समुचित तात्कालिक इलाज की व्यवस्था करवाई गई। बताया गया की   सिंघिया नगर पंचायत संघर्ष समिति के सदस्यों  के द्वारा  कनीय अभियंता JEE एवं SDO रोसड़ा से संपर्क करने  की कोशिश की गई लेकिन वे  दोनों अनुपलब्ध रहे।  सिंघिया नगर पंचायत संघर्ष समिति  ने बताया की इस जघन्य एवं घृणात्मक लापरवाही की भर्त्सना करने के साथ ही  आगे की समुचित कार्यवाही के लिए वरीय पदाधिकारी से मिलकर लापरवाही एवं मनमानी करने वालों के विरुद्ध जन आन्दोलन किया जायगा |

Post A Comment: