ब्यूरो रिपोर्ट मुज़फ़्फ़रपुर-

मुज़फ़्फ़रपुर जिले के सकरा प्रखण्ड के  सिहो अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अब ANM के सहारे चल रही है आपको बता दे कि 11 अगस्त 2018 को  जगदीशपुर बघनगरी (सिहो) Health and wellness center का OPD प्रारम्भ माननीय सासंद अजय निषाद जी के उपस्थिति  मे हुआ था आज इस हॉस्पिटल की ऐसे स्थिति बनी हुई है जो मरीज को  कोई भी सरकारी हॉस्पिटल की सुविधा नही मिल रही ।आज अगर कोई मरीज इस हॉस्पिटल में इलाज करवाने के लिए  आता है तो  निराश होकर लौट जाता है वहा आये जो भी आये मरीज़ों का कहना है कि जब आज मैं इस हॉस्पिटल में गया तो वहा पर  पुर्जा काटने को कोई तैयार नही था आज इस हॉस्पिटल की ऐसी स्थिति बनी है जो अगर डॉक्टर कोई दवा लिखते तो वो भी बाहर से ही खरीदना होता है और तो  और दवा की तो बात दूर जब कफ सिरप देने की बात आई जो कि आज के जमाने मे एक छोटा सा दवा दुकान में उपलब्ध है  वो भी  नही मिल पाया ।जब वहा पे उपस्थित anm से बात की तो उन्होंने बताया कि आज डॉक्टर साहब छूट्टी पे है वो हम लोगो को कल मौखिक रूप से बता के गए थे जब इस मामले में बात सिविल सर्जन से की तो वो भी इस बात को लेकर मुकर गए उनका बयान ये मिला कि इस मामले में मुझे कोई जानकारी नही है जब मैं वहा पर उपस्थित मरीज से बात किये तो उन्होंने बताया कि हम लोगो के साथ यहा पे अभद्र व्यवहार किया जाता है और कोई भी सरकारी हॉस्पिटल की लाभ नही जब मै लैब टेक्नीशियन से बात की तो उन्होंने कोई भी बयान देने से इनकार कर दिया जब मेरी बात स्टोर इंचार्ज से हुई तो उन्होंने मुझे ये बताया कि मेरे पास ब्यस्को का कोई दवा उपलब्ध  नही है उन्होंने इस बात को लिखित रूप में पेश किया ।जब मैं हॉस्पिटल के प्रभारी से बात किया तो उनका बहाना अच्छा निकला उन्होंने कहा कि मैं अभी मीटिंग में हूँ मुझे ऐसी कोई जानकारी नही है। तो इसीलिए इसपे जल्द से जल्द कार्रवाई हो सके और जो भी आये मरीजों का इलाज कर के ये आये ससमय पे इलाज हो सके।।

Post A Comment: