लखनऊ हत्या काण्ड के विरोध में,सीएम का पुतला जलाने का प्रयास ।
विनय कुमार मिश्र गोरखपुर ब्यूरों।
समाजवादी छात्र सभा के जिला अध्यक्ष   दबिश दुबे द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का  शास्त्री चौक पर पुतला फूंकने का प्रयास किया गया।पहले से क्षेत्राधिकारी कैंट  प्रभात राय व क्षेत्राधिकारी कोतवाली वीपी सिंह व एडीएम प्रशासन प्रभुनाथ व एसडीएम सदर गजेंद्र कुमार के नेतृत्व में पहले से भारी फोर्स मुस्तैद थी। पुतला फुकने से पहले ही पुलिस अपने कब्जे में ले ली। दविश दुबे ने बताया कि कल लखनऊ में सेल्समैन विवेक त्रिपाठी  कि  निर्मम हत्या कर दिया गया था उसी के विरोध में दमनकारी सरकार का  पुतला फूंकने जा रहे थे लेकिन पहले से प्रशासन यहां मौजूद था जिससे पुतला दहन करने में नाकाम हो गए, जब तक अपराधियों को गिरफ्तार नही किया जायेग तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

Post A Comment: