शहीद ए आजम’ भगत सिंह के जयन्ती पर वृक्षारोपण एवं गोष्ठी का आयोजन
सुलतानपुर। शहीद ए आजम भगत सिंह के जयन्ती अवसर पर जनपद की सामाजिक संस्था नेशनल यूनिटी फाउण्डेशन द्वारा गोंद लिए गए जिला पंचायत परिसर स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में 28 सितम्बर को विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम संस्था द्वारा पार्क के अन्दर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्र्यापण किया गया एवं अशोक का वृक्ष लगाया गया। संस्था के सदस्य एक सप्ताह पहले से पार्क की साफ-सफाई एवं रंग रोगन कार्य में लगे हुए थे। सुबह पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम में डाॅ. नदीम, सत्यम अग्रहरी, शलमान शेख, राम सागर, सूर्या , कन्हैया, डाॅ0 जीसान, विशाल मिश्रा, पंकज तिवारी, अमन तिवारी, विकास गुप्ता, करन वीर सिंह, अनूप कुमार गुप्ता व अन्य संस्था के सदस्य उपस्थित रहे। इसी क्रम में सायं पार्क में डाॅ. राधेश्याम सिंह एवं बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. सुधाकर सिंह, डाॅ अमित कौशल तथा संस्था के अन्य सदस्यों द्वारा दीप प्रज्जवलित एवं शहीद भगत सिंह की जीवनी पर आधारित गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।


Post A Comment: