रक्तदान जीवनदान है। इस बात का अहसास हमें तब होता है जब हमारा कोई अपना खून के लिए जिंदगी और मौत के बीच जूझता है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान कई जिंदगियों को बचाता है। सबसे अच्छी बात यह है कि रक्त देने से जरूरत मंद लोगों को जीवन दान मिलता है, बल्कि रक्तदाता को स्वास्थ्य लाभ भी प्राप्त होते हैं। आइये मिल कर इस अभियान को आगे बढ़ाते है और जरुरत मंद लोगो की हेल्प करते है।
रक्तदान वास्तव में किसी को जीवन दान ही है। आधा लीटर रक्त तीन लोगों का जीवन बचा सकता है और एक यूनिट ब्लड में 450 मि0ली0 रक्त होता है। जानकर आश्चर्य होगा कि विश्व में प्रतिवर्ष 8 करोड़ यूनिट से ज्यादा रक्त, रक्तदान से जमा होता है। इसमें विकासशील देशों का योगदान 38 प्रतिशत होता है, जबकि यहाँ दुनिया कि 82 प्रतिशत आबादी रहती है.पर दुर्भाग्यवश अपना भारत इसमें काफी पिछड़ा हुआ है या यूँ कहें कि लोग जागरूक नहीं हैं। हर वर्ष भारत को 90 लाख यूनिट रक्त की आवश्यकता होती है, पर जमा मात्र 60 लाख यूनिट की हो पाता है।
जरूरत है इस संबंध में लोगों को जागरूक करने की और स्वयं पहल करने की ताकि स्वैच्छिक रक्तदान की प्रक्रिया को बढ़ाया जा सके और रक्त के अभाव में किसी को जीवन का दामन न छोड़ना पड़े
विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानक के तहत भारत में सालाना एक करोड़ यूनिट रक्त की जरूरत है लेकिन उपलब्ध 75 लाख यूनिट ही हो पाता है। यानी करीब 25 लाख यूनिट खून के अभाव में हर साल सैंकड़ों मरीज दम तोड़ देते हैं। खून के एक यूनिट से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है।
इसी बात को देखते हुए मै उस प्रभू का शेवक हुँ जिसे अज्ञानी लोग मनुष्य समझते है स्वामी विवेकानंद के इस वाक्य को चरितार्थ करते हुए सभी बैच से बहुत लड़का लड़कियों ने रक्तदान महादान का संकल्प लिया साथ मे अदम्या अदिति गुरुकुल के संस्थापक डा0 गुरु एम रहमान सर ने भी जो 44 साल के उम्र मे 41 बार रक्त दान कर चुके हैं इन्होने भी रक्तदान करेगें ये इनका 42 वां बार होगा।
आईये इस रक्तदान मे आप भी किसी जरूरतमंद/ असहाय का मसीहा बन सकते है राष्ट्रीय रक्तदाता दिवस के अवसर पर मेगा ब्लड डोनसन कैम्प मे अपना बहुमुल्य रक्तदान कर मानवता का मिसाल कायम करें।
स्थान- श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल, पटना
दिंनाक- रविवार, 30 सितम्बर 2018
समय- सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक।

Post A Comment: