जन अधिकार छात्र परिसद का किया गया पुनः गठन

जन अधिकार छात्र परिसद के पुनः गठन को लेकर नगर के श्री नबाब हाई स्कूल के एक बैठक की गयी।जिसमे जिला कमिटी का गठन करते हुए शनि सिंह चौहान को वरिष्ट उपाध्यक्ष,मो नसरूदीन एवं रत्नेश कुमार को जिला महासचिव,सोनू मिश्रा को जिला उपाध्यक्ष,नवनीत कुमार को जिला मीडिया प्रभारी,फसीह फ़राज़ को पिपराही प्रखंड अध्यक्ष,सुशील कुमार को तरियानी प्रखंड अध्यक्ष,हरिकेश गुप्ता को शिवहर प्रखंड अध्यक्ष,मधुसूधन कुमार को शिवहर प्रखंड महासचिव बनाया गया।
      मौके पर जिला अध्यक्ष अभिषेक यादव ने बताया कि जन अधिकार पार्टी ही एक मात्र ऐसी पार्टी है,जो जनहित के मुद्दों की लड़ाई लड़ रही है।बाकी पार्टियां तो जात-पात,धर्म-मजहब,ऊँच-नीच के नाम पर लोगो को आपस मे लड़वा रही।
           मौके पर जिला अध्यक्ष अभिषेक यादव,युवा नेता विक्की गुप्ता,वरिष्ट उपाध्यक्ष शनि सिंह चौहान,उपाध्यक्ष सोनू मिश्रा,महासचिव रत्नेश कुमार,मो नसरूदीन,मीडिया प्रभारी नवनीत कुमार,पिपराही अध्यक्ष फसीह फराज,तरियानी अध्यक्ष सुशील कुमार,शिवहर अध्यक्ष हरिकेश गुप्ता, प्रखंड महासचिव मधुसूदन कुमार, सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post A Comment: