पुलिस अधीक्षक सीधी तरुण नायक एएसपी सूर्यकांत शर्मा के निर्देशन में एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चुरहट के मार्गदर्शन में आज
रामपुर नैकिन थाना प्रभारी द्वारा ताबड़तोड़ उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 40 लीटर कच्ची महुआ की शराब एवं 25 पाव देसी मदिरा  समेत 5 डिब्बे बच्चा महुआ भिगोया हुआ बरामद किया गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार ममता जयसवाल निवासी नैकिन से 20 लीटर कच्ची महुआ की शराब मीरा जयसवाल निवासी नैकिन से 15 लीटर कच्ची महुआ की शराब सियावती साकेत निवासी बरदैला से 5 लीटर कच्ची महुआ की शराब और बबलू सिंह निवासी बघवार से 25 पाव देसी मदिरा रामपुर नैकिन थाना प्रभारी राजेश पांडे एवं उनकी टीम द्वारा पकड़ने में सफलता पाई गई साथ ही कच्चा महुआ भिगोया हुआ शराब बनाने के लिए मीरा जयसवाल ममता जयसवाल एवं सियावती साकेत से जप्त  किया गया है यहां से बहुत दिनों से अवैध शराब बिक्री की खबर मिल रही थी जिस पर संज्ञान लेते हुए रामपुर नैकिन थाना प्रभारी राजेश पांडे द्वारा यह प्रभावी कार्यवाही की गई उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी राजेश पांडे के साथ हेड कांस्टेबल भूपेंद्र बागरी आरक्षक विवेक सिंह जग लाल गुर्जर अनिल यादव और सैनिक सुभाष पांडे का महत्वपूर्ण योगदान रहा ज्ञात हो कि जब से नवागत थाना प्रभारी राजेश पांडे ने रामपुर नैकिन थाने की कमान संभाली है उनके द्वारा अपराध पर अंकुश लगाने के लिए ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है जिससे शराब माफिया समेत सभी प्रकार के अपराधियों में सनसनी फैली हुई है और अपराधियों में खौफ देखा जा रहा है क्षेत्र के कई बड़े समाजसेवीओ द्वारा थाना प्रभारी के कदम को काबिले तारीफ बताते कार्यवाही का स्वागत किए हैं

Post A Comment: