बाढ़ प्रभावित पंचायत रहने के वावजूद पंचायती राज व्यवस्था में मुखिया देवनारायण मुखिया के नेतृत्व में पंचायत विकास के पथ पर अग्रसर

चीफ एडिटर कृष्ण कुमार संजय 


समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड का विष्णुपुर क्योटहर पंचायत मेहनत कश मजदूरों एवं कर्मठ किसानों का कर्मभूमि है। अपने कर्म एवं मेहनत के भरोसे मक्का उत्पादन एवं मत्स्य पालन के आधार पर अपने जीवन स्तर को ऊपर  उठाया है। शिक्षा के क्षेत्र में भी संशाधन के अभाव के वावजूद अपने करतब का परचम लहराया है। विष्णुपुर पंचायत के तेनुआ ग्रामवासी डॉ शिवनाथ साह एवं डॉ अमरनाथ साह ने भारत सरकार के उच्च चिकित्सा संस्थान(एम्स) में अपना लोहा मनवाते हुये नित्य नया कार्य कर रहे है। बाढ़ प्रभावित पंचायत रहने के वावजूद पंचायती राज व्यवस्था में मुखिया देवनारायण मुखिया के नेतृत्व में पंचायत विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है।


 विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण होने से घर घर से दूधिया रोशनी निकल रही है। गली नाली योजना के तहत गली - गली में पक्की सड़क का कार्य हुआ है,जबकि नल जल का कार्य भी प्रगति पर है। मनरेगा योजना से तालाब निर्माण कर मत्स्य पालन का कार्य का योजना को मूर्त रूप दिया जा रहा है। मुखिया देव नारायण मुखिया ने बताया कि आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण एवं उप स्वास्थ्य केंद्र का भवन निर्माण को
 आवश्यक बताया। शिक्षण संस्थान में शिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ कर मध्यान भोजन समेत छात्र कल्याणकारी योजना को सत प्रतिशत लागू करने के प्रति अपनी प्रतिवद्धता दुहराया। जबकि आम जनता ने विकास कार्यों के प्रति सन्तोष व्यक्त करते हुये प्रधानमंत्री सड़क निर्माण योजना में हो रही विलंब पर खेद व्यक्त किया है। वार्ड सदस्य का कहना है कि प्रा0 स्वा0 केंद्र पंचायत मुख्यालय से 10किलोमीटर पर है। स्वास्थ्य सेवा का अभाव एवं सड़क का निर्माण पूर्ण नहीं होने के कारण भारी कठिनाइयों का सामना करना पर रहा है। कुल मिलाकर स्वास्थ्य सेवा की समस्या को छोड़कर आज जन जीवन विकास के पथ पर अग्रसर है। स्वच्छता मिशन का कार्य भी प्रगति पर है।

शिक्षण संस्थान
उ0 म0 वि0 - 03
प्रा0 वि0 - 07
उ0 वि0 - 01
उप स्वाo केंद्र - 01 भवनहीन
सामुo भवन - 04
डाक घर - 01
मनरेगा भवन - 01
पंचायत सरकार भवन - 01
पैक्स गोदाम - 01
आंगनवाड़ी केंद्र - 11 (10 केंद्र भवनहीन)
वार्ड - 10
राष्ट्रीकृत बैंक - नहीं
कुल जनसंख्या 
विजली- 
वार्ड संख्या - नल जल 05/06 वार्ड 
प्रधानमंत्री सड़क निर्माण नही होने से गावँ के विकास में बाधक है।
कुल जनसंख्या- 8000

Post A Comment: