शोभित श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ
लखीमपुर-खीरी
ब्यूरो चीफ
लखीमपुर-खीरी
लखीमपुर खीरी-
किसानों की हालात कैसी है? किसानों को कैसे- कैसे हालातो का सामना करना पड़ता है क्या कोई जानता है? हमारी सरकार किसानों के लिए कई योजनायें चला रही है। क्या किसानों को इन योजनाओं का लाभ मिल पा रहा है?आज हम बात करने जा रहे है कि किसान कैसे -कैसे हालातो का सामना करता है और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ ले पा रहे है या नही?यही जानने के लिए हम निकले। किसानों का कहना है कि वह उन योजनाओं का लाभ नही उठा पा रहे है। अभी तक किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान नही हो पाया है। अब बात ये आती है कि क्या किसानों को पैसे की ज़रूरत नही होती ? क्या किसानों के बच्चों की फीस स्कूलों में नही देनी पड़ती? किसानों का कहना है कि हमे हमारा पैसा समय से नही मिल पाता है जिससे बहुत सारी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। किसानों के भी खर्चे होते है उनको भी अपने बच्चो की फीस स्कूलों में देनी पड़ती है और भी बहुत खर्चे होते है। किसानों का यही कहना है सरकार द्वारा जो भी योजनाए चलाई जा रही है उन योजनाओं को गाँव-गाँव पहुँचाया जाए और उन योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाए किससे वह उन योजनाओं का लाभ उठा सकें।

Post A Comment: