यूपीएसएफ के जिलाध्यक्ष बने अरविंद

यूनिवर्सल प्राउटिष्ट स्टूडेंट्स फेडरेशन के सेंट्रल कमिटि द्वारा शिवहर के समाजिक कार्यकर्ता अरविंद कुमार को शिवहर का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। 
यूनिवर्सल प्राउटिष्ट स्टूडेंट्स फेडरेशन एक विश्व स्तरीय एवं गैर राजनीतिक एवं नैतिकवान छात्रों का संगठन है जो रोजगार मूलक शिक्षा का मांग करता है एवं छात्र छात्राओं के सर्वांगीण विकास हो उसके लिए कार्य करता है। यू पी एस एफ़ का मुख्य उद्देश्य वैसे शिक्षा प्रणाली स्थापित करना है जो छात्रों को रोजगार दिला सके, उन्हें नैतिकवान एवं चरित्रवान बना सके तथा शैक्षणिक संस्थान को राजनीतिज्ञों के प्रभाव से मुक्त कराकर एवं अच्छे माहौल को स्थापित करा सके। 
अध्यक्ष बनने पर अरविंद कुमार ने कहा कि वें पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए जिला के शिक्षा व्यवस्था में सुधार करने के लिए संघर्ष लगातार जारी रखेंगे। 
और बताया की हमारा भविष्य सुरक्षित हो, बेहतर हो, उन्नतिशील हो,  इसके लिए हमें हमारे छात्रों के वर्तमान पर ध्यान देना होगा l अर्थात इन्हें नैतिकवान, निःस्वार्थ, आदर्शवादी छात्र बनाने का प्रयास करना होगा l हम सभी चाहते है की हमारा कल आज से बेहतर हो और ये तभी संभव है जब हमारा आज का युवा पीढ़ी नैतिकवान और चरित्रवान हो l क्योकि हमारा कल इन युवा के हाथ में है यही हमारे देश के भविष्य के कर्मधार और सूत्रधार है l
इसलिए आज ऐसे छात्र संगठन का बहुत जरूरत है जो छात्रों को राजनीति के अखाड़ा से दूर रखकर छात्रों के लिए सुनहरे भविष्य का निर्माण कर सके और सिर्फ छात्र हित, शिक्षा हित के लिए काम करे । 
वही जिला अध्यक्ष बनाये जाने पर सामाजिक एवं बुद्दिजीवियों के द्वारा अरविंद कुमार को बधाई देने का तांता लगा हुआ है।

Post A Comment: