मुज़फ़्फ़रपुर सीटी एसपी का हुआ तबादला, राकेश कुमार बने मुजफ्फरपुर के नए सीटी एसपी।


बिहार में बढ़ते अपराध से परेशान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने क्राइम कंट्रोल में फेल IPS अधिकारियों पर गाज गिराई है। बक्सर में बढ़ते हुए अपराध पर लगाम लगाने में विफल रहे पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार का तबादला कर दिया गया है। राकेश कुमार को मुजफ्फरपुर का नया सिटी एसपी बनाया गया है। जबकि मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा बक्सर के नए SP होंगे।
इसके अलावा पंकज सिन्हा को डीआईजी गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं के पद पर तैनात किया गया है। धीरज कुमार को BMP 4 का समादेष्टा का बनाया गया है। इनके जिम्मे सैन्य पुलिस प्रशिक्षण केंद्र डुमराव का भी अतिरिक्त प्रभार होगा।
लिपि सिंह को एसडीपीओ बाढ़ के पद पर तैनात किया गया है। अशोक मिश्रा को एसडीपीओ दानापुर, सपना जी मेसराम को नाथनगर सीटीएस का प्राचार्य बनाया गया है।

Post A Comment: