मुज़फ़्फ़रपुर से राहुल कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरपुर जिले के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के बलुआ हरसी गाव में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर हुई फायरिंग में तीन लोगों को लगी गोली।बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षो में रंजिश चल रही थी, जिसके बाद आपस मे दोनों पक्ष भीड़ गए।विवाद में एक पक्ष के तीन लोगों को गोली लग गई जिसमें तीनो की हालत गंभीर बताई जा रही है।घायलों को इलाज के एसकेएमसीएच में भर्ती करवाया गया है, झड़प में एक व्यक्ति का हाथ भी टूट गया है।हालांकि दूसरे पक्ष के लोग फरार है वहीं पुलिस पूरे मामले की छानबिन कर जांच में जुट गई है।

Post A Comment: