मिथिला स्टूडेंट यूनियन कार्यकर्ताओं द्वारा मिथिला बंद के दौरान शिवाजी नगर रोसड़ा पथ मार्ग को किया जाम
मिथिला स्टूडेंट यूनियन के सैकड़ो कार्यक्रताओ द्वारा आज सत्याग्रह मिथिला डेबलपमेंट बोर्ड बनाने के सम्रथन में मिथिला बंदी को लेकर शिवाजीनगर रोसड़ा पथ मार्ग को जाम करते हुए केंद्र सरकार के विरोध नारेबाजी कर रहे थे। कार्यक्रताओं ने नारेबाजी करते हुए मिथिला उत्तर बिहार के 20 जिला को विकसीत करने स्पेशल एजुकेशन जोन तथा सभी जिलों में मेडिकल एवं इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना, बंद उदोग धंधा का रीबाइबल ,बाढ़ एवं सुखार से मुक्ति के लिए कमिटी के गठन के साथ मिथिला बिकास के 10 सूत्री मांगों को लेकर अपनी मांग पर अरे हुए थे। जाम स्थल पर उपस्थित कार्यक्रताओं ने सड़क पर उतर अपनी मांग पूरा होने तक मिथिला स्टूडेंट यूनियन कार्यकर्तों द्वारा आंदोलन जारी रखने की बात कहा। इधर बंदी के दौरान सड़क जाम रहने से सुबह 10 बजे से सड़कों पर बाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी। जिससे आम लोगो को काफी परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है इधर घंटो जाम रहने के बाद भी कोई जाम स्थल पर बड़े पदाधिकारी नही पंहुचे हुए थे।


Post A Comment: