2 अक्टूबर को गाँधी जी की कर्मभूमि चंपारण से शुरू हो रहे " राष्ट्रीय समान अधिकार " जागरण यात्रा से संबंधित विभिन्न विषयों पर ,दिनांक - 30/09/2018 को सार्थक संगोष्ठी का आयोजन 'अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा' के बैनर तले सैकड़ो राजपूत समाज के लोगो ने ,गायघाट प्रखण्ड के बरूआरी गाँव अवस्थित PNB बिल्डिंग के सभागार हाँल में किया ।
जिसकी अध्यक्षता श्री कृष्णचंद्र प्रसाद सिंहा ऊर्फ भंजन बाबू ने की । संचालन और व्यवस्थापक के तौर पे Social Reformer ' रजनीश राजपूत ' का सक्रिय योगदान रहा । विशिष्ट अतिथि श्री हरेराम सिंह 'किसलय' ने सभा को संबोधित करते हुये क्षत्रियविहीन और शुद्ध रक्त विषयों पर प्रकाश डालते हुये ,क्षत्रिय नौजवानों को चरित्रवान एवम् अनुशासित बनने की सलाह देते हुये समाज को मजबूत करने की अपील की ।
मुख्य अतिथि क्षत्रिय महासभा के प्रदेश युवा अध्यक्ष रोहित सिंह रैंकवार ने अपने ओजस्वी संबोधन में SC/ST एक्ट के विरूद्ध सभी सवर्णो और ओबीसी जनों को एकसाथ अपनी आवाज बुलंद करने का आह्ववान किया । संगोष्ठी के नेतृत्वकर्ता मेजर बिभूति कुमार सिंह की महती भूमिका और समरस उद्बबोधन ने बैठक में चार चाँद लगा दिया ।
इस अवसर पे विदुषी श्रीमति ऊषा किरण सिंह , प्रदेश युवा उपाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह , प्रखण्ड अध्यक्ष हीरू सिंह , प्रखण्ड उपाध्यक्ष मिंटू सिंह एवम् विपिन सिंह ..सक्रिय कार्यकर्ता राजीव सिंह ,रूपेश सिंह ,रोहन परमार ,सिंटू सिंह ,हिमांशु सिंह ,धीरज सिंह ,रजनीश कुमार , नवीन शाही ,दिलीप सिंह ,केशव शाही ,गोपाल सिंह एवम् अन्य क्षत्रिय महासभा के सदस्यो की उपस्थिति रही ।


Post A Comment: