आवास घोटाला मामले में नवाज शरीफ के भाई को 10 दिन की रिमांड पर भेजा
न्यूज़ एजेंसी
पाकिस्तान की भ्रष्टाचार निरोधक कोर्ट ने 14,000 करोड़ रुपये के आवास घोटाला मामले में शनिवार को विपक्ष के नेता शाहबाज शरीफ को 10 दिन की रिमांड पर भेजते हुए उन्हें देश की शीर्ष भ्रष्टाचार रोधी संस्था के हवाले कर दिया है. शरीफ परिवार के लिए यह बड़ा झटका है. पाकिस्तान के राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने पीएमएल-एन अध्यक्ष को शुक्रवार को गिरफ्तार किया था. एनएबी ने कई अरब रुपये के भ्रष्टाचार मामले में शाहबाज की कथित संलिप्तता की जांच के लिए उनकी 15 दिन की हिरासत मांगी थी.
शाहबाज (67) पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ (68) के छोटे भाई हैं

Post A Comment: