चीफ एडिटर कृष्ण कुमार संजय

समस्तीपुर जिले के सिंघीया थाना के अंतर्गत वारी पंचायत के पी एम आवास के लाभार्थी बैजू यादव के पत्नी विभा देवी ने रविवार के दिन सिंघीया थाने में लिखित शिकायत की है वारी पंचायत के आवास सहायक भारतेंदु भूषण ने दो माह पूर्व  मेरे घर पर आकर बोले कि पीएम आवास में आपके नाम लक्ष्य  योजना में आया है सो इसमें कुछ रुपिया लगेगा वे सिंघीया कलाली चौक के समीप अपने डेरा पर बुलाकर15हजार रुपये मांग किया तब मैं 7हजार रुपये दे दिया वही मुझसे आधारकार्ड और पासबुक भी ले लिया और पुनः 8हजार की मांग किया  जब उसके डेरा पर आधारकार्ड और पासबुक की मांग किया तो गाली गलौज कर धक्का मारकर धकेल दिया जिससे मैं जख्मी हो गई और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंघीया में ईलाज करवाई हूँ।समाचार प्रेषण तक मामला दर्ज नही की गई है।जबकि सूत्रों से जानकारी मिली है कि एक सप्ताह पूर्व में भी वारी पंचायत के पी एम आवास के लाभार्थी  पवन मुखिया के पत्नी  इंदु देवी ने स्थानीय सिंघीया थाने में लिखित शिकायत की थी कि आवास सहायक भारतेंदु भूषण ने 5हजार घुस ले लिया तथा मारपीट कर दुर्व्यवहार किया है फिर भी थाना अध्यक्ष अभी तक किसी प्रकार की कार्रवाई नही किये।यह कोई नई बात नही है इससे पूर्व में भी बिष्णुपुर डीहा पंचायत में इसी आवास सहायक द्वारा 20से 25हजार घुस लेने की शिकायत सरपंच दुर्गानंद चौपाल द्वारा किया गया था परंतु  किसी प्रकार की कार्रवाई नही हुई जिस कारण इनके द्वारा निर्भीक होकर अवैध उगाही की जा रही है।इस संदर्भ में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मनोरमा कुमारी ने बताई की इस प्रकार की शिकायत मेरे संज्ञान में नही है यदि मेरे पास शिकायत आती है तो कार्रवाई की जायेगी।

Post A Comment: