सुलतानपुर।
आर्हता तिथि 1 जनवरी 2019 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में पात्र महिला/दिव्यांग युवा मतदाताओं के नाम पंजीकरण कराने हेतु जनपद के सभी निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों पर 13 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे विशेष अभियान चलाया जायेगा, जिसका प्रचार-प्रसार कर जन जागरूकता हम सभी को लाना होगा। अपर जिलाधिकारी प्रशासन हर्षदेव पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महिला/दिव्यांग युवा मतदाताओं के पंजीकरण हेतु जनपद स्तर पर गठित कमेटी की अध्यक्षता कर रहे थे। 
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार आगामी 13 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से जनपद में विशेष अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विशेष अभियान तिथि को सभी मतदान केन्द्रों पर सभी बीएलओ मतदाता सूची सहित पर्याप्त संख्या में सभी प्रकार के प्रपत्र 6, 7 व 8 के साथ उपस्थिति सुनिश्चित करायें। उन्होंने कहा कि सभी मतदान केन्द्रों पर महिला/दिव्यांग मतदाताओं हेतु एक हेल्प डेस्क बनायें जायेंगे, जिसमें आवश्यक जानकारियां उपलब्ध करायी जायेंगी। साथ ही अर्ह लोगों द्वारा फार्म भरने की सुविधा हेतु फर्नीचर की व्यवस्था भी की जाय। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि विशेष अभियान का सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा अभियान का पर्यवेक्षण किया जाय। उन्होंने बताया कि विशेष अभियान अन्तर्गत फार्म 6 के साथ-साथ 6क, 7, 8 व 8क मतदाताओं से प्राप्त किया जाय और उसकी पावती सम्बन्धित को उपलब्ध करायी जाय। 
अपर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र महिला/दिव्यांग मतदाताओं के पंजीकरण के बारे में व्यापक प्रचार-प्रसार लेखपालों, ग्राम पंचायत अधिकारियों/आंगनवाडी कार्यकत्रिओं व आशाओं के माध्यम से कराया जाय तथा नगर क्षेत्रों में रैली का भी आयोजन कराये जायें। उन्होंने इस विशेष अभियान आयोजन की तिथि तथा तत्सम्बन्धी व्यवस्थाओं की जानकारी दिये जाने हेतु सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की भी एक बैठक जनपद स्तर पर कराये जाने के निर्देश सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को दिये। उन्होंने विशेष अभियान की तिथि की फोटोग्राफी कराये जाने एवं उसकी एक प्रति निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराये जाने के निर्देश उपजिलाधिकारी एवं सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होंने इस विशेष अभियान के सम्बन्ध में एनएसएस कोआर्डिनेटर्स स्टेक होल्डर्स इत्यादि की भी सहायता प्राप्त की जाय। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में अवस्थित प्रत्येक विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के 50-50 पोलिंग बूथ जहां जेण्डर रेशियो कम है चिन्हित कर इस हेतु विशेष कैम्प लगाकर जागरूकता अभियान चलाया जाय। उन्होंने पात्र महिला मतदाताओं के पंजीकरण हेतु महिला डिग्री कालेज में विशेष कैम्प लगाये जाने पर जोर दिया। 
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर प्रणय सिंह व अन्य तहसीलों के उपजिलाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सी0बी0एन0त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी/सहायक निदेशक सूचना दिनेश सिंह, जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी, तहसीलदार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ0 राजेश कुमार, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका सुलतानपुर, युवा दिव्यांग दृष्टिबाधितार्थ सेवा संस्थान कूरेभार संतराम शुक्ला, रूरल इनफारमेटिव एवं सोशल हारमोनी एकेडमी, भाॅई, लोकल लेविल कमेटी के अन्तर्गत नामित दिव्यांगजनों के प्रतिनिधि अमरनाथ आदि उपस्थित थे।

Post A Comment: