बहराइच ईको पर्यटन परिसर कतर्नियाघाट स्थित गेरूवा नेचर इण्टरप्रिटेशन सेन्टर में आयोजित पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के दौरान वन्य प्राणी सप्ताह अन्तर्गत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के विजेता प्रतिभागियों, वन एवं वन्यजीवों के संरक्षण में सहयोग करने वाले ग्रामवासियों, वन एवं वन्य जीवों के संरक्षण तथा मानव एवं वन्यजीव संघर्ष के दौरान उपने उत्तरदायित्वों का भली प्रकार निर्वहन करने वाले वनाधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा वन एवं वन्यजीवों के संरक्षण एवं संवर्द्धन में उत्कृष्ट सहयोग प्रदान करने वाले गैर सरकारी संगठनों के पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि प्रभागीय वनाधिकारी ज्ञान प्रकाश सिंह द्वारा सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया तथा प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया।
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग अन्तर्गत 01 से 07 अक्टूबर 2018 तक आयोजित किये गये वन्य प्राणी सप्ताह के दौरान 01 अक्टूबर को पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुजौली में आयोजित क्विज़ प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में कक्षा 06 की छात्रा कु. अमृता, कक्षा 05 की कु. नेहा गुप्ता, कक्षा 07 की कु. मोहिनी को क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय जबकि कक्षा 07 की कु. शबनम को सांत्वना पुरस्कार, जूनियर वर्ग की चित्रकला प्रतियोगिता गोल्डेन एकेडमी मिहींपुरवा के कक्षा 05 के छात्र सत्यम वर्मा, नवयुग इण्टर कालेज मिहींपुरवा कक्षा 08 की छात्रा सुनीता चैहान व संगीता कुमारी को क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। जबकि सीनियर वर्ग की चित्रकला प्रतियोगिता सर्वोदय इण्टर कालेज मिहींपुरवा के कक्षा 10 के छात्र मनीष कुमार व कक्षा 09 के छात्र सूरज कुमार तथा नवयुग इण्टर कालेज मिहींपुरवा की छात्रा पल्लवी गुप्ता को क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।  
वन्य प्राणी सप्ताह अन्तर्गत 03 अक्टूबर को सलारपुर मुर्तिहा में आयोजित मिट्टी माॅडल प्रतियोगिता के लिए पूजा शिशु निकेतन हायर सेकेन्ड्री स्कूल सलारपुर की छात्रा कु. नृपा सिंह, गगन सिंह व विशाल कुमार को क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। जबकि मुर्तिहा में एसएसबी जवानों के लिए आयोजित निबन्ध प्रतियोगिता में सन्दीप कुमार सिंह, कु. मोहिनी व अवधेष यादव को क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। 
इसी प्रकार 05 अक्टूबर को कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय धर्मापुर में आयोजित सीनियर वर्ग की निबन्ध प्रतियोगिता के लिए कक्षा 08 के छात्र निहास कुमार, कक्षा 06 की छात्रा कु. गरिमा कुमारी व कक्षा 08 के छात्र इमरान खान, सीनियर वर्ग की क्विज़ प्रतियोगिता के कक्षा 06 के छात्र विशाल कुमार, कक्षा 07 की छात्रा निधि कुमारी व कक्षा 08 के छात्र दीपू कुमार, जूनियर वर्ग की निबन्ध प्रतियोगिता के लिए प्राथमिक विद्यालय धर्मापुर के कक्षा 05 के छात्र शहरेआलम व अनुराग गुप्ता तथा कक्षा 04 की छात्रा कु. सिद्धीका कुमारी तथा क्विज़ प्रतियोगिता के लिए कक्षा 05 की छात्रा सोनिधि राना व कोमल कुमार व छात्र श्याम सूरज को क्रमश प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय प्ररस्कार प्रदान किया गया।

वन्य प्राणी सप्ताह अन्तर्गत 06 अक्टूबर को पूर्व मा.वि. राणा फार्म मटेही में आयोजित क्विज़ प्रतियोगिता में कक्षा 05 की साक्षी चैबे, कक्षा 08 की छात्रा कु. शोभा व ममता कुमारी को क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय तथा कक्षा 10 के छात्र किशोर कुमार को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के दौरान कतर्नियाघाट फ्रेन्डस क्लब के भगवान दास लखमानी, एसओएस टाईगर के फैज़ मोहम्मद खान के साथ गुलरा कारीकोट क्षेत्र में तेन्दुए के रेस्क्यू आपरेशन में सहयोग प्रदान करने वाले थाना अध्यक्ष सुजौली अफसर परवेज़, वन कर्मी वन दरोगा अशफाक खान, वन रक्षक के.के. सिंह, वाचर ओम प्रकाश, असगर, विनोद कुमार, छोटे, डब्लूडब्लूएफ के सहायक मंसूर अली, ग्रामवासी राजेेश कुमार, राज कुमार सिंह, अनिल मौर्या, इदरीस, दीन दयाल, बजरंगी, उमेश कुमार सिंह को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

Post A Comment: