मुज़फ़्फ़रपुर से राहुल कुमार की रिपोर्ट

 कछुए की रफ्तार में चलता है सरकार का सारा काम !!केंद्र व राज्य सरकार का हर घर बिजली समय सीमा के अंदर पहुंचाने की योजना कछुए की चाल चल रही है । इस योजना का लाभ पाने के लिए गांव के गरीब तबके के लोग काफी परेशान हैं । स्थिति है कि वेसंवेदक ,बिचौलिया एवं विभागीय अधिकारियों के शोषण व दोहन का शिकार हो रहे हैं । परेशान लोगों का न तो अधिकारी सुन रहे हैं और ना ही बडे जनप्रतिनिधि। उक्त बातें रविवार को काँटी क्षेत्र के बंगरा गांव में लगे नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन करते हुए हम (से०) किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री ई०अजीत कुमार ने कहा। उन्होंने कहा की आज वहीं विकास का काम हो रहा है, जहां का युवा वर्ग संघर्षशील है। बंगरा का नया ट्रांसफार्मर संघर्ष का ही परिणाम है । उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में पूर्व में ही काफी हद तक बिजली का कार्य हुआ था, लेकिन विगत 3 वर्षों से बडेजनप्रतिनिधि के उपेक्षा के कारण गरीब बस्ती में बिजली लगाने का अभियान पूरी तरह ठप पर गया  है ।उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के अकुराहाँ  दलित वस्ती, मुस्तफापुर ढाव साहनी टोला, भड़रा नुनिया टोला, कलवारी मुसर टोला सहित ऐसे कई गरीब बस्ती हैं जहां विगत 2 वर्षों से लोग परेशान हैं लेकिन बिजली नहीं लग रहा है । उन्होंने विद्युत कंपनी के अधिकारियों पर गरीबो के बस्ती का उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कहा  की  जहां-जहां विद्युत व्यवस्था लचर है  वहां  विद्युत कार्यपालक अभियंता (प०) के स्थल निरीक्षण के महीनों बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हो सका है । ई० कुमार ने  क्षेत्र के  काँटी नगर पंचायत वार्ड ९ एवं 10  का चर्चा करते हुए कहा  कि यहां के उपभोक्ताओं को  शहरी क्षेत्र का विपत्र का भुगतान करना पड़ता है लेकिन  महीनना में  पांच रोज भी यहां के उपभोक्ता सही से विद्युत का उपयोग यह नहीं कर पाते है । उन्होंने ने उपस्थित उपभोक्ताओं से कहा कि यदि विद्युत कंपनी आपको गलत विपत्र देती है तो आप उसका भुगतान ना करें ।उन्होंने फर्जी विपत्र पत्र के माध्यम से बिजली कंपनी के अधिकारियों  पर  उपभोक्ताओं  को लूटने का भी आरोप लगाया । उन्होंने  बिजली बोर्ड के बड़े अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि आप  विद्युत उपभोक्ताओं के हीतो का अनदेखी न करें  नहीं तो उपभोक्ताओं के बडे आक्रोश का सामना करना पड़ेगा    इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय समाजसेवी नागेंद्र पंडित ने किया। मौके पर पैक्स अध्यक्ष रंजीत चौधरी, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अरविंद सिंह, भिखारी राय ,राम इकबाल गुप्ता ,राजदेव साह,रामानंदी राय, भिखारी राय, दिनकर सिंह, नवल चौधरी, नरेश शाह, अजय राम, बबलू सिंह ,चंद्र किशोर पासवान आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Post A Comment: