बिहार राज्य में  24 नए मेडिकल कॉलेज खोलने का खोलने का निर्णय

पि न्यूज़ डेस्क 

बांका-जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सह राज्य सभा सांसद आरसीपी सिंह ने मंगलवार को शहर के नगर भवन में आयोजित दलित-महादलित सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में नए 24 मेडिकल कॉलेज खुलेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में बिहार को उच्च शिखर पर पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हर जिले में मेडिकल कॉलेज के अलावा एक-एक इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक, पारा मेडिकल एवं आईटीआई कॉलेज भी खोले जा रहे हैं।जबकि यूपीएससी व बीपीएससी परीक्षा पास करने वाले को क्रमश: एक लाख व 50 हजार दिए जाएंगे। 
नीतीश कुमार ने कहा कि दलितों व महादलितों को मानसिक रूप से मजबूत होना होगा। तभी उनका उत्थान संभव हो सकेगा। उनकी सुरक्षा के लिए लागू की गई आरक्षण की सुविधा का लाभ उन्हें मिलता रहेगा। इसके लिए उनका शिक्षित होना भी जरूरी है। दलितों व महादलितों के लिए सरकार कई तरह की योजना चला रही है। सम्मेलन को पार्टी के विधायक गिरिधारी यादव, डॉ जावेद इकबाल, मनीष कुमार, जर्नादन मांझी, एमएलसी मनोज यादव, पार्टी के नेता विद्यानंद विकल आदि ने भी संबोधित किया।

Post A Comment: