हर्ष राज की रिपोर्ट खगड़िया

जिले के गोगरी अनुमंडल के महैशखूंट चौक पर भीषण अग्निकांड में लाखों का नुकसान व कई की रोजी रोटी पर ग्रहण 
 मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात महैशखूंट थाना अंतर्गत महैशखूंट सहरसा मुख्य पथ चौक पर एक फुस के बनाये गए झोपड़ी में लगी आग से दो दर्जन से भी अधिक दुकानों में भीषण अग्निकांड हो गया , देखते देखते सभी दुकानें आग के आगोश में आ गईं . स्थानीय लोगों का कहना था की एक दुकान में लगी आग से बगल वाले दुकान में फेल गई ओर दुकानों में रखे गैस सिलेन्डर में आग पकड़ लिया जिससे की आग बहुत ही तेजी से फैलने लगा , आनन फनन में स्थानीय लोगों द्वारा दमकल  को इसकी जानकारी दी गई पर दमकल के आने से पहले करीब दो दर्जन से अधिक दुकानों पूरी तरह राख हो चुकी थी , इसकी जानकारी गोगरी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी होते ही दोनों घटना स्थल पर पहुँचे ओर लोगों को इस घटना में ऴती पूर्ति देने का आश्वासन दिया . 
वहीं कर्मचारी को इस घटना में कितने की बर्बादी हुई हैं , इसकी सही अनुमान लगाने का निर्देश दिया , वही स्थानीय लोगों का कहना था की तरकीब 30 से 40 लाख रूपये की बर्बादी हुई हैं , वही बुधवार सुबह गोगरी अनुमंडल पदाधिकारी सुभाष मंडल भी घटना स्थल पर पहुँचे ओर लोगों को अग्निकांड में लाखों की बर्बादी का हरजाना जल्द से जल्द देने का आश्वासन दिया

Post A Comment: