लगभग 30लाख रुपए की देशी शराब बरामद।
विनय कुमार मिश्र, गोरखपुर ब्यूरों।
अपराधियों पर  अवैध शराब की तस्करी पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर द्वारा  दिशा निर्देश  में प्रभावी कार्रवाई हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक उत्तरी रोहित संजवान के कुशल निर्देशन व सहायक पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे के पर्यवेक्षण में संदिग्ध की तलाश  चेकिंग में हरियाणा निर्मित शराब ट्रक सहित बरामद की गई ।लगभग 33600 सीसी 28 से 30 लाख रुपए मूल्य की बरामद हुई है।इन अवैध शराब के साथ पुलिस ने धर्मवीर पुत्र सत्यनारायण निवासी सुराही थाना इस्लामनगर जिला बदायूं व मदनलाल पुत्र हरिद्वारीलाल निवासी रूदान थाना इस्लामनगर को गिरफ्तार किया है । पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक उत्तरी  रोहित सिंह सजवान ने प्रेस वार्ता कर उपरोक्त जानकारी देते हुये बताया कि सहजनवा थाना क्षेत्र के फोरलेन के पास से सहजनवा पुलिस को यह कामयाबी मिली। उन्होंने बताया कि यह शराब हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही थी, हरियाणा निर्मित अवैध शराब भुसे के बोरे में छिपा के लाई जा रही थी।पुलिस ने बताया कि मामला आबकारी विभाग को सौप दिया गया है।

Post A Comment: