सचिव/नोडल अधिकारी का दो दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम
सुलतानपुर
, जनपद में शासन की प्राथमिकताओं एवं विकास कार्यक्रमों के प्रभावी अनुश्रवण एवं स्थलीय निरीक्षण हेतु शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी /सचिव वित्त उ.प्र. शासन अजय कुमार शुक्ल 12 अक्टूबर को पूर्वान्ह 10.00 बजे सुलतानपुर आयेंगे तथा पूर्वान्ह 10.00 बजे पूर्वान्ह 11.00 बजे थाना गोसाईगंज का निरीक्षण एवं पूर्वान्ह 11.30 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जयसिंहपुर का निरीक्षण करेंगे एवं अपरान्ह 12.30 बजे से अपरान्ह 01.00 बजे तक तहसील जयसिंहपुर का निरीक्षण, अपरान्ह 01.00 बजे से अपरान्ह 01.30 बजे तक जनपद में 50 लाख से अधिक निर्माणाधीन एक बड़ी परियोजना का सत्यापन/निरीक्षण, अपरान्ह 02.00 बजे अपरान्ह 02.30 बजे तक नगर पालिका परिषद के मलिन बस्ती गभड़िया का निरीक्षण, अपरान्ह 04.00 बजे से अपरान्ह 06.00 बजे ब्लाक कुड़वार स्थित ग्राम पंचायत ग्रण्ट कुड़वार में विकास कार्यों का निरीक्षण/चैपाल , सायं 07.30 बजे से रात्रि 08.00 बजे तक नगर पालिका सुलतानपुर की प्रकाश व्यवस्था एवं साफ-सफाई का निरीक्षण करेंगे। सचिव वित्त/नोडल अधिकारी 13 अक्टूबर को पूर्वान्ह 09.00 बजे से पूर्वान्ह 10.00 बजे तक जनपद के किन्हीं दो प्राथमिक विद्यालय/अपर प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण करेंगे तथा पूर्वान्ह 11.00 बजे से अपरान्ह 01.00 बजे तक कलेक्ट्रेट में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ शासन के प्राथमिकताओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे एवं अपरान्ह 02.30 बजे से जनपद में पचास लाख से अधिक लागत की निर्माणाधीन एक बड़ी परियोजनाओं का सत्यापन/निरीक्षण करेंगे। यह जानकारी मुख्य विकास अधिकारी राधेश्याम द्वारा दी गयी।

Post A Comment: