विशेष प्रचार अभियान में पात्र महिला/दिव्यांग युवा मतदाताओं का पंजीकरण कराया जाय- अपर आयुक्त प्रशासन 
सुलतानपुर 

आर्हता तिथि 01 जनवरी 2019 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में पात्र महिला/दिव्यांग युवा मतदाताओं के नाम पंजीकरण कराने हेतु जनपद के सभी निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों पर 13 अक्टूबर को प्रातः 10ः00 बजे विशेष अभियान चलाया जायेगा, जिसका प्रचार-प्रसार जनपद में व्यापक स्तर पर किया जाय।  अपर आयुक्त प्रशासन , फैजाबाद मण्डल, फैजाबाद /रोल प्रेक्षक छोटेलाल पासी आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महिला/दिव्यांग युवा मतदाताओं के पंजीकरण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों/ मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।  
अपर आयुक्त ने कहा कि आयोग के निर्देशानुसार आगामी 13 अक्टूबर को प्रातः 10ः00 बजे से जनपद में विशेष अभियान के दौरान एक जनवरी 2019 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों में पात्र महिला/दिव्यांग युवा मतदाताआंे का अधिक से अधिक पंजीकरण कराया जाय। उन्होंने अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विशेष अभियान तिथि को सभी मतदान केन्द्रों पर सभी बी0एल0ओ0 मतदाता सूची सहित पर्याप्त संख्या में सभी प्रकार के प्रपत्र 6, 7 व 8 के साथ उपस्थिति सुनिश्चित करायें। उन्होंने कहा कि सभी मतदान केन्द्रों पर महिला/दिव्यांग मतदाताओं हेतु एक हेल्प डेस्क बनायी जाय, जिसमें आवश्यक जानकारियां उपलब्ध करायी जाय, साथ ही अर्ह लोगों द्वारा फार्म भरने की सुविधा हेतु फर्नीचर की व्यवस्था भी की जाय। अपर आयुक्त ने बताया कि विशेष अभियान का सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा अभियान का पर्यवेक्षण किया जाय। उन्होंने बताया कि विशेष अभियान अन्तर्गत फार्म 6 के साथ-साथ 6क, 7, 8 व 8क मतदाताओं से प्राप्त किया जाय और उसकी पावती सम्बन्धित को उपलब्ध करायी जाय। उन्होंने बताया कि 10 नवम्बर को दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाय। अपर आयुक्त ने मान्यता प्राप्त राजनैनिक दलों के पदाधिकारियों से अपेक्षा की कि वे  अपने स्तर से बीएलए नियुक्त कर इस अभियान को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग दें। 
अपर आयुक्त प्रशासन ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र महिला/दिव्यांग मतदाताओं के पंजीकरण के बारे में व्यापक प्रचार-प्रसार लेखपालों, ग्राम पंचायत अधिकारियों/आंगनवाडी कार्यकत्रिओं व आशाओं के माध्यम से कराया जाय तथा नगर क्षेत्रों में रैली का भी आयोजन कराये जायें। उन्होंने विशेष अभियान की तिथि की फोटोग्राफी कराये जाने एवं उसकी एक प्रति निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराये जाने के निर्देश उपजिलाधिकारी एवं सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होंने इस विशेष अभियान के सम्बन्ध में एन0एस0एस0 कोआर्डिनेटर्स स्टेक होल्डर्स इत्यादि की भी सहायता प्राप्त की जाय। अपर आयुक्त ने कहा कि जनपद में अवस्थित प्रत्येक विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के 50-50 पोलिंग बूथ जहां जेण्डर रेशियो कम है चिन्हित कर पात्र महिला/दिव्यांग युवा मतदाताओं का इस अभियान के तहत् शतप्रतिशत पंजीकरण कराया जाय। इस हेतु विशेष कैम्प लगाकर जागरूकता अभियान चलाया जाय। उन्होंने पात्र महिला मतदाताओं के पंजीकरण हेतु महिला डिग्री कालेज में विशेष कैम्प के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन हर्षदेव पाण्डेय ने बैठक का संचालन करते हुए इस अभियान को सफल बनाने के लिए की जा रही व्यवस्थाओं तथा अन्य बिन्दुओं पर जानकारी दी।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर प्रणय सिंह, लम्भुआ रमेश कुमार शुक्ला, जयसिंहपुर राजेश कुमार सिंह, बल्दीराय प्रतिपाल सिंह चैहान , तहसीलदार कादीपुर, सदर, लम्भुआ, बल्दीराय, जयसिंहपुर व सम्बन्धित ब्लाकों के खण्ड विकास अधिकारी सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारी, भाजपा के जिला संयोजक अरविन्द श्रीवास्तव, कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं पीसीसी सदस्य हौसिला प्रसाद भीम, राष्ट्रीय लोक दल के जिलाध्यक्ष बेलाल अहमद, सीपीआईएम के संयुक्त सचिव शशांक पाण्डेय, जिला सचिव बसपा राजीव कुमार गौतम , नगर महासचिव बसपा राम आसरे भारती आदि उपस्थित थे।

Post A Comment: