गैस सिलेंडर फटने से 5 लोग बुरी तरह जख्मी ,दो की हालत नाजुक ।बेहतर इलाज के लिए किए गए रेफर।
समस्तीपुर 05अक्टूबर, ताजपुर थाना क्षेत्र के कस्वे आहर वार्ड संख्या 1 में पानी टंकी के पास शुक्रवार की देर शाम गैस सिलेंडर फटने जाने से एक ही परिवार के 5 लोग जख्मी बुरी तरह जख्मी हो गए। लोगो का बताया है कि पीपरी (मुजफ्फरपुर) निवासी सुरेंद्र वर्मा ताजपुर कस्वे आहर वार्ड संख्या 1पानी टंकी के पास में बालदेव सिंह के घर में किराए के मकान में रहकर प्राइवेट नौकरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते है । शुक्रवार को शाम उसकी पत्नी रंजना वर्मा (35) खाना पका रही थी इसी बीच अचानक गैस सिरेंडर फट गया जिससे रंजना वर्मा बुरी तरह से आग के लपेट में आ गई । उसको बचाने के प्रयास में पति सुरेन्द्र वर्मा, पुत्री कुमकुम, प्रिया एवं पुत्र आदर्श बुरी तरह से जख्मी हो गया । स्थानीय लोगो की मदद से सभी घायलों को ताजपुर रेफरल हॉस्पिटल लाया गया जहाँ डॉक्टर ने सभी को चिंताजनक स्थिति में सदर हॉस्पिटल रेफर कर दिया । डॉक्टर ने रंजना वर्मा ,एवं उसके आठ वर्षीय पुत्र आदर्श की स्थिति ज्यादा गंभीर बताया ।



Post A Comment: