नीतीश कुमार सरकार के ताजा फैसले से पेट्रोल प्रति लीटर 2.52 रुपया और डीजल 2.55 रुपया प्रति लीटर 



केंद्र सरकार के पेट्रोल और डीजल के दाम 2.50 रुपया प्रति लीटर घटाने के फैसले के बाद शुक्रवार शाम बिहार सरकार ने भी मूल्य संवर्धित करों यानी वैट में कमी का एलान कर दिया. नीतीश कुमार सरकार के ताजा फैसले से पेट्रोल प्रति लीटर 2.52 रुपया और डीजल 2.55 रुपया प्रति लीटर और सस्ता हो गया है. अगर केंद्र सरकार से मिली राहत को जोड़ दें तो प्रति लीटर पेट्रोल 5.02 रुपया और डीजल 5.05 रुपया सस्ता हो गया है.


बिहार सरकार की कर दरों में हुई कटौती का असर शुक्रवार आधी रात से लागू होगा. इससे पहले गुरुवार शाम केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम से आम जनता को निजात दिलाने के लिए एक्साइज ड्यूटी में 1.50 रुपया कटौती करने की घोषणा की थी. नए फॉर्मूले के मुताबिक ऑयल मार्केटिंग कंपनियां एक रुपया प्रति लीटर का बोझ वहन करेगी.

Post A Comment: