सावधान आप सीसी कैमरा के निगरानी में कैद है।सिंघीया प्रखण्ड


चीफ एडिटर कृष्ण कुमार संजय
समस्तीपुर जिले के सिंघीया प्रखण्ड कार्यालय एवम प्रखण्ड परिसर में शुक्रवार के दिन सी सी कैमरा लगा दी गई है जिससे अब असमाजिक लोगों को खैर नहीं, जोर जबरदस्ती ढंग से दबाब में किसी प्रकार के काम कराने वाले लोगों का चास्मिदीन गवाह यही गुप्त कैमरा बनेगा वर्ना कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार की कोई गलत काम नही करावें नही तो कानून के शिकंजे में फस कर तंग तबाह होंगे | ,प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मनोरमा कुमारी ने बताई की सीसी कैमरा लगा देने से एक ही जगह से पूरे प्रखण्ड का निगरानी के साथ साथ   कर्मचारियों की गतिविधि देखी 
 जायेगी की किस किस विभाग के कर्मी ईमानदारी के साथ कार्य कर रहे है साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से सभी लोग सुरक्षित भी रहेगा ।गुप्त कैमरा लग जाने पर प्रखण्ड क्षेत्र के आम जनताओं में भी खुसी देखी गई वही कुछ लोगो ने थाना परिसर बाजार के मुख्य चौक चौराहे पर भी गुप्त कैमरा लगाने की मांग उच्चाधिकारी से किया है ।

Post A Comment: