वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से 68 लाख नगदी बरामद..
ब्यूरो रिपोर्ट मुजफ्फरपुर -
मुजफ्फरपुर-मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र में मेहदी हसन चौक पर पुलिस ने एक स्कार्पियो से 68 लाख रूपए नकदी बरामद की। जिसमे चालक समेत चार युवकों को हिरासत में लिया गया। पिछली सीट पर रखे काले रंग की बैग से नोट जब्त कर ब्रह्मपुरा थाने पर मिलान कराया गया। सभी नोट दो हजार, पांच सौ, दो सौ और एक सौ के बंडल में थे।वाहन जांच अभियान का नेतृत्व सिटी एसपी राकेश कुमार खुद कर रहें थे।पूछताछ में बताया कि वे लोग मोतिहारी के आभूषण व्यवसायी के कर्मचारी हैं। शहर में आभूषण खरीदने आए थे, लेकिन दुकान बंद होने के कारण लौट रहे थे। कैश के संबंध में पूछने पर बताया कि उनलोगों को ये पता नहीं है कि इस बैग में कितनी राशि है। सिटी एसपी राकेश कुमार बताया कि जब्त नोट वैध है या अवैध इसकी जांच इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से कराई जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।


Post A Comment: